ट्रक में लगाई आग (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

बकरीद से पहले गाजियाबाद में बवाल, हिंदू संगठनों ने मीट से भरा ट्रक पुलिस के सामने फूंका; स्थिति बेकाबू-Video

बकरीद पहले हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मंगलवार की रात गाजियाबाद में मीट से भरे ट्रक में गौमांस होने का आरोप लगाकर आग लगा दी।

Saurabh Pal

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भोजपुर-फरीदनगर रोड पर मंगलवार की आधी रात मांस से भरे एक ट्रक को पुलिस के सामने हिंदू संगठन के लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सड़क पर जमकर बवाल हुआ। मौके पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे।

विवाद बढ़ता देख ट्रक चालक, क्लीनर भागने लगे तो भीड़ ने उन्हें दबोच लिया और जमकर पीटाई की। सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाने की कोशिश कर रही थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रक में गौवंश का मीट होने का आरोप लगाकर ट्रक में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

ट्रक में गौवंश का मीट होने का दावा

बकरीद से पहले गाजियाबाद में मंगलवार आधी रात को हिंदू संगठनों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मांस से भरे ट्रक को रोक लिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान आस-पास ग्रामीण भी मौके पर आ गए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ट्रक में प्रतिबंधित गोवंश का मांस है। वहीं विवाद बढ़ा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

हिंदू संगठन पुलिस से नाराज

मौके पर पहुंची पुलिस मामला शांत करवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले कई जानवरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध दिया है। इसके बावजूद भी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

पुलिस के सामने ट्रक में लगा दी आग

पुलिस के हाथ से मामला निकलने लगा तो सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान भीड़ ने पूरी ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान 3 घंटे तक सड़क जाम रही। वहीं सोशल मीडिया पर घटना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस के सामने ही ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया।

आग पर पाया गया काबू

ट्रक में मांस मिलने से नाराज लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और जमकर पथराव किया। आसपास के बिटोड़ों में भी आग लग गई और जलकर राख हो गए। पुलिस ने जेसीबी मशीन से मिट्टी डलवाकर आग पर काबू पाया।

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल