ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत ढही (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत गिरी, 5 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

लखनऊ से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां तीन मंजिला इमारत के गिरने से आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई है। इस हादसे में 5 लोगों के फंसे होने की संभावना है।

शुभम पाठक

लखनऊ: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर से एक दिल दहलाने की खबर सामने आ रही है। जहां एक तीन मंजिला इमारत गिरने से आसपास के इलाके में भगदड़ मच गया। वहीं इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। ताजा रिपोर्ट की माने तो अभी तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

अधिकारियों ने आगे बताया कि इस इमारत का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल 13 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। राहत कार्य अब भी जारी है। इसके साथ ही हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया है।।

बचाव अभियान जारी

मिली जानकारी के अनुसार इमारत गिरने के बाद आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। इसके साथ ही इस मामल में पुलिस का कहना है कि यह तीन मंजिला इमारत थी जिसमें कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

रक्षा मंत्री ने व्यक्त किया दुख

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट में हुए इस हादसे को लेकर केेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्विट कर दुख व्यक्त किया। जहां राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैंने लखनऊ के ज़िलाधिकारी से फ़ोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन मौक़े पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

20 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे

जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना शाम करीब पांच बजे घटी। भवन का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। इस भवन के मलबे में अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा कि यह घटना सरोजनी नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शाम करीब पांच बजे घटी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल को राहत कार्य में लगाया गया है। जहां उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल