यूपी के अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

एक मुल्ला नहीं बोलेगा, राजवाहा पर... अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान वायरल, Video देखें

MP Satish Gautam News : यूपी में सांसद सतीश गौतम ने अतिक्रमण को लेकर सिंचाई विभाग के अधिशासी इंजीनियर को फटकार लगाई। सांसद ने कहा कि मैं अलीगढ़ का सांसद हूं। यहां एक मुल्ला भी नहीं बोलेगा।

रंजन कुमार

MP Satish Gautam Controversial Statement : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम विवादित बोल के कारण फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने प्रशासनिक बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय को लेकर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे सियासी हलकों में उबाल आ गया। मामला अतिक्रमण हटाने से जुड़ा था, लेकिन सांसद के बयान ने इसे सांप्रदायिक रंग दे दिया।

पूरा घटनाक्रम शनिवार (7 फरवरी) को उस वक्त शुरू हुआ, जब प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सर्किट हाउस में बजट की उपलब्धियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान कोल राजवाहों (नहरों) पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठा। मंत्री ने अधिकारियों को जमीन मुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए। इसी दौरान सांसद सतीश गौतम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि मैं अलीगढ़ का सांसद हूं। एक मुल्ला भी नहीं बोलेगा। यह मेरी गारंटी है। डरने की कोई बात नहीं है।

मुस्लिम समुदाय और विपक्षी दलों ने जताई आपत्ति

सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय और विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि समाज में नफरत फैलाने की कोशिश है।

विवादों से पुराना नाता

सतीश गौतम के लिए विवाद नई बात नहीं है। उनका राजनीतिक सफर अक्सर तीखे और विवादित बयानों के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। साल 2018 में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर बड़ा विवाद खड़ा किया था। उन्होंने इससे पहले भी अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से देख लेने और औकात बताने जैसी धमकियां दी हैं। पिछले चुनावों के दौरान भी वे धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने वाले बयानों के लिए चर्चा में रहे थे।

नफरत बनाम कानून

विशेषज्ञों का मानना है कि जब जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह की शब्दावली का उपयोग करते हैं तो इससे उन उपद्रवियों को बल मिलता है जो जमीन पर नफरत फैलाना चाहते हैं। फिलहाल विपक्षी दलों ने भाजपा आलाकमान से सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिला प्रशासन इस तनाव के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में जुटा है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब