पीएम किसान योजना। इमेज-सोशल मीडिया 
यूटिलिटी

कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? कर लें ये काम, नहीं तो रुक जाएगा भुगतान

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त फरवरी में आ सकती है। इससे पहले किसानों को अपने सभी दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। तभी राशि मिल सकेगी।

रंजन कुमार

PM Kisan 22nd Installment: केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही। इसके तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये कर हर 4 महीने में भेजी जाती है। अब तक किसानों को योजना के तहत 21 किस्त मिली है। 

किसान बेसब्री से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे। अब किसानों के मन में सवाल है कि इस योजना की अगली किस्त कब आएगी। हालांकि, जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं की है, उनकी किस्त अटक सकती है।

कब आ सकती है 22वीं किस्त?

सरकार हर चार महीने पर किस्त जारी करती है। 21वीं किस्त जारी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

प्रक्रिया समझें

  • सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे Farmers Corner में जाकर e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें।
  • रजिस्टर्ड नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करें और सब्मिट करें।
  • प्रोसेस होने के बाद आपके स्क्रीन पर e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत?

  • आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • आधार लिंक बैंक अकाउंट।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहां New Farmer Registration ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी दें।
  • इसके बाद संबंधित पेपर जैसे-लैंड ओनरशिप के सबूत और बैंक पासबुक अपलोड करें और सब्मिट बटन पर प्रेस करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद योजना का लाभ मिल जाएगा।

लाभ मिलेगा या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस

आप अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। इसके लिए आप पहले योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं या योजना की आधिकारिक किसान एप पर भी जा सकते हैं। अब यहां कई ऑप्शन दिखेंगे। ऐसे में Know Your Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है। अगर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो यहां पर दिए हुए Know Your Registration Number पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पता चलेगा। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर यहां भर सकते हैं। आपको स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को भरना है। उसके बाद गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना है। फिर आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा। आप जान पाएंगे कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन

AK-47 फायरिंग से लेकर यौन उत्पीड़न तक... जंतर-मंतर केस में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा अंतिम फैसला

Weather Today: 23 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान समेत ऑरेंज अलर्ट

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक