वीबी-जी राम जी 2025, (कॉन्सेप्ट फोटो)  
यूटिलिटी

VB-G RAM G Full Form: 'वीबी-जी राम जी' बिल का फुल फॉर्म क्या है, जिसको लेकर संसद में मचा है बवाल

VB-G RAM G: सरकार द्वारा संसद में लाए गए इस बिल का विपक्षी पार्टियां पूरे दमखम के साथ विरोध कर रही हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे नाम बदलने की यह सनक समझ नहीं आती।

मनोज आर्या

Full Form of 'VB-G RAM G': लोकसभा में आज एनडीए सरकार की ओर 'वीबी जी राम जी' बिल पेश किया गया। जिसके बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसद में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस समेत विपक्षी की सभी राजनीतिक पार्टियां इस बिल का पुरजोर विरोध कर रही हैं। गौरतब है कि मनरेगा को खत्म करते हुए सरकार नया ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून लेकर आई है। इसका नाम 'VB G RAM G' बिल रखा गया है।

इस बिल में 100 दिन की बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी होगी। वहीं, मनरेगा में 100 दिन रोजगार की गारंटी होती थी। इस बिल को लेकर संसद में हंगामा मचा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 'VB G RAM G' का फुल फॉर्म क्या है, जो फिलहाल चर्चा में है।

क्या है 'VB G RAM G' का फुल फॉर्म?

  • V- विकसित
  • B- भारत
  • G- गारंटी फॉर
  • R- रोजगार एंड
  • A- आजीविका
  • M- मिशन
  • G- ग्रामीण

प्रियंका गांधी ने बिल का किया विरोध

सरकार द्वारा संसद में लाए गए इस बिल का विपक्षी पार्टियां पूरे दमखम के साथ विरोध कर रही हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे नाम बदलने की यह सनक समझ नहीं आती। इसमें खर्चा बहुत होता है इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि वे बेवजह ऐसा क्यों कर रहे हैं। MGNREGA ने गरीब लोगों को 100 दिन के रोज़गार का अधिकार दिया था। यह बिल उस अधिकार को कमजोर करेगा... उन्होंने दिनों की संख्या तो बढ़ा दी है लेकिन मजदूरी नहीं बढ़ाई है।

प्रियंक गांधी ने आगे कहा कि पहले ग्राम पंचायत तय करती थी कि MGNREGA का काम कहां और किस तरह का होगा, लेकिन यह बिल कहता है कि केंद्र सरकार तय करेगी कि फंड कहां और कब देना है, इसलिए ग्राम पंचायत का अधिकार छीना जा रहा है। हमें यह बिल हर तरह से गलत लगता है।

चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने भी उठाया सवाल

वहीं, मोदी सरकार में शामिल और NDA के सहयोगी दलों में से एक चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीएस ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं, साथ ही इस बिल के बाद राज्य सरकारों पर पड़ने वाले वित्तीय भार का जिक्र भी किया है। लेकिन वो सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार भी हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात