जापान का हवा घर सोर्स-(AI)
यूटिलिटी

जापानी कंपनी का अनोखा मॉडल! भूकंप आते ही जमीन से ऊपर उठ जाएगा घर, मशहूर उद्योगपति ने शेयर की तस्वीर

Future House: इन घरो में एक खास तरीके का एयर चैंबर लगाया जाता है। जैसे ही पृथ्वी में हलचल होती है, सेंसर एक्टिव हो जाता और चैंबर में हवा भर जाती है। इससे घर भूकंप से सुरक्षित रहता है।

आशीष शुक्ला

Japan Future House: हवा में मकान ऐसा सोच सकते हैं ? सूनने में थोड़ा अजीब लग रहा है ना। लेकिन ये हकीकत है। ये दावा जापान कर रहा कि वो अब जमीन से ऊपर हवा में घर बना चूका है। जापान में भूकंप आना बेहद सामान्य है। ऐसे में जापान ने दावा किया है कि वो भूकंपरोधी घर बना पाने में सक्षम हो गया है। जानकारी के अनुसार जब भी भूकंप आएगा ये घर थोड़ा सा ऊपर हवा में उठ जाएगा।

हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर किया पोस्ट

इस विषय में मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने X हैंडल से इस घर की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि जापान ने दशकों से भूकंप को एक आपदा से इंजीनियरिंग चुनौती में बदलने का प्रयास किया है। अब वे एक विशेष तकनीक विकसित कर रहे हैं जो भूकंप की स्थिति में घरों को जमीन से इतना ऊपर उठाने में सक्षम बनाती है जिससे घर सुरक्षित रह सकें।

यह कैसे काम करता है?

जापान की एक कंपनी है एयर दानशीन सिस्टम्स इंक, जो भूकंप से घरों को बचाने के लिए एयर लिफ्टिंग सिस्टम विकसित करने के लिए जानी जाती है। इस तकनीक में भूकंप के झटके महसूस होने पर घर को हवा के सहारे जमीन से थोड़ा ऊपर उठाने की व्यवस्था होती है।

सामान्य दिनों में घर एक बिना हवा वाली एयरबैग संरचना पर टिका होता है। जैसे ही सिस्टम में लगे अल्ट्रा-सेंसिटिव सीस्मिक सिस्टम भूकंप के शुरुआती झटकों को महसूस करते हैं, वे तुरंत सक्रिय हो जाते हैं और एयरबैग में लगा कंप्रेसर चालू हो जाता और सेकेंड में ही पूरी हवा को भर देता है।

देश में भूकंप का प्रभाव

जापान भूकंप के गर्भ में पलने वाला देश है। यहां के लोग भूकंप की भयावह रूप को झेल चुके हैं। यह देश प्रशांत महासागर के आसपास स्थित सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में आता है। यहां भूकंप के कारण इमारतों, सड़कों, पुलों और रेलवे नेटवर्क को नुकसान पहुंच सकता है। समुद्र के भीतर शक्तिशाली भूकंप आने पर सुनामी का खतरा भी पैदा हो सकता है।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन