LPG Subsidy: छोटे गैस सिलेंडरों पर बड़ा फैसला, अब 5 KG के सिलेंडर पर भी मिलेगी सब्सिडी; सरकार ने दी मंजूरी

LPG Subsidy: केंद्र सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने की मंजूरी दी है, जिससे छात्रों, प्रवासी मजदूरों और कम आय वाले परिवारों को राहत मिलेगी। जानें इस फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
subsidy on 5 liter lgp cylinder
अब छोटे गैस सिलेंडर पर भी सब्सिडी(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

5kg LPG Cylinder Subsidy: देशभर में घरेलू एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, अब 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर पर भी सब्सिडी की व्यवस्था लागू होने जा रही है।

सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिंलेडर पर मिलने वाली सब्सिडी के साथ 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए भी अनुपातिक सब्सिडी देने की योजना को मंजूरी दे दी है।

छात्र और प्रवासी मजदूरों को राहत

सरकार का लक्ष्य ऐसे लोगों तक एलपीजी सिलेंडर की सुविधा पहुंचाने की है, जो 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर लेने में सक्ष्म नहीं है। इससे कम आय वाले परिवारों, छात्रों, प्रवासी मजदूरों और अकेले रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। क्योंकि छोटे सिलेंडर में कम मात्रा में गैस होती है, इसलिए इसे अपने जरूरत और बजट के हिसाब से इस्तेमाल करना आसाना होता है।

केंद्रीय मंत्री ने X पोस्ट में दी जानकारी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए 14.2 kg के घरेलू LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

यह सब्सिडी 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए अनुपातिक होगी। सरकार इस पर कुल 12,001 करोड़ रुपये का खर्च करेगी। हालांकि, इसका लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा।

subsidy on 5 liter lgp cylinder
LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ के ताजा रेट

किन लोगों के लिए फायदेमंद है छोटू सिलेंडर

5 किलो वाला छोटा एलपीजी सिलेंडर खासतौर पर उनलोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जो एक बार में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर का खर्च नहीं उठा पाते हैं। जैसे कि-

  • छात्र

  • कम आय वाला परिवार

  • अकेले रहने वाले लोग

  • प्रवासी मजदूर

  • दिहाड़ी मजदूर

  • शहरी इलाके में रहने वाले लोग

subsidy on 5 liter lgp cylinder
टैरिफ की धमकी और वैश्विक तनाव के बीच नहीं डगमगाई देश की इकोनॉमी! दूसरी तिमाही में 7.3 फिसदी वृद्धि का अनुमान

एक्स पोस्ट में हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और पारंपरिक एनर्जी रूट में रुकावट के बावजूद, भारत ने अपनी LPG सप्लाई चेन को चालू रखा है। आयात ज्यादा सप्लायर से किया जा रहा है, जबकि जरूरी समुद्री रूट पर रुकावटों के बावजूद शिपमेंट को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाने की कोशिशें चल रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com