ऑपरेशन अमानत (फोटो - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

ट्रेन में सामान छूट जाए तो क्या करें? जानें ‘ऑपरेशन अमानत’ से कैसे मिलेगा वापस

Indian Railways Mission Amanat : अगर ट्रेन में आपका सामान छूट जाए तो घबराएं नहीं। जानें ‘ऑपरेशन अमानत’ और आसान स्टेप्स जिनसे आपका सामान वापस मिल सकता है।

हितेश तिवारी

Mission Amanat Lost Luggage : ट्रेन यात्रा के दौरान कई बार जल्दबाजी या लापरवाही में यात्रियों का कीमती सामान जैसे बैग, मोबाइल या लैपटॉप छूट जाता है। ऐसे में घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना जरूरी होता है। इंडियन रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमानत’ जैसी पहल शुरू की है, जिसके तहत खोया हुआ सामान सुरक्षित रखकर उसे वापस दिलाने की कोशिश की जाती है।

अगर आपको उतरने के बाद सामान छूटने का एहसास हो, तो सबसे पहले नजदीकी स्टेशन मास्टर को सूचना दें और हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन, कोच और सीट की जानकारी साझा करें।

इंडियन रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की ‘ऑपरेशन अमानत’

रेलवे सुरक्षा बल यानी Railway Protection Force (RPF) इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। इंडियन रेलवे के ‘मिशन अमानत’ के तहत RPF खोए हुए सामान की फोटो और जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करता है।

यात्री अपनी ट्रेन और तारीख के आधार पर वेबसाइट पर जाकर सामान की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको अपना सामान मिल जाता है, तो संबंधित स्टेशन या RPF पोस्ट पर जाकर उसे क्लेम किया जा सकता है। इससे यात्रियों को बिना ज्यादा परेशानी के उनका सामान वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

जीआरपी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

सामान वापस पाने के लिए कानूनी प्रक्रिया भी जरूरी होती है। इसके तहत जीआरपी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करानी होती है और सामान लेते समय पहचान पत्र व टिकट दिखाना पड़ता है। अधिकारी सामान की पुष्टि के लिए कुछ सवाल भी पूछ सकते हैं।

भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए यात्रा के दौरान अलार्म लगाना, बैग पर नाम और मोबाइल नंबर लिखना और उतरने से पहले सीट की अच्छी तरह जांच करना बेहद जरूरी है। सही सतर्कता और समय पर कार्रवाई से आपका खोया सामान आसानी से वापस मिल सकता है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट