Zomato पर नया ऑफर। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Zomato: अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी घर बैठे मंगा सकेंगे खाना, दिल्ली-NCR समेत 7 शहरों में शुरू सेवा

Zomato Limitless Delivery: Zomato ने Limitless Delivery फीचर लॉन्च किया है। जिसकी मदद से ग्राहक अपने शहर में डिलीवरी एड्रेस से 40 किलोमीटर तक दूर मौजूद चुनिंदा रेस्टोरेंट से भी खाना ऑर्डर कर सकते है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Zomato ने Limitless Delivery फीचर लॉन्च किया है।

  • डिलीवरी एड्रेस से 40 किलोमीटर तक चुनिंदा रेस्टोरेंट से खाना मंगाया जा सकता है।

  • यह सेवा दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद में मिल रही है।

Zomato 40KM Delivery: अगर आपको अपने घर से दूर किसी खास रेस्टोरेंट का खाना पसंद है तो अब वहां तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने Limitless Delivery फीचर लॉन्च किया है। जिसकी मदद से ग्राहक अपने शहर में डिलीवरी एड्रेस से 40 किलोमीटर तक दूर मौजूद चुनिंदा रेस्टोरेंट से भी खाना ऑर्डर कर सकते है। वहीं कंपनी के इस कदम से ग्राहकों को खाने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे और वे शहर के दूसरे हिस्सों में मौजूद अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट तक पहुंच बना सकेंगे।

Zomato Limitless Delivery से क्या बदलेगा?

अब तक Zomato पर ग्राहकों को मुख्य रूप से उनके डिलीवरी एड्रेस के आसपास के रेस्टोरेंट दिखाई देते थे। वहीं नए फीचर के बाद यूजर्स शहर के दूसरे हिस्सों में मौजूद रेस्टोरेंट भी एक्सप्लोर कर सकेंगे। जइसको उदाहरण से समझ तो अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं और दिल्ली के किसी खास रेस्टोरेंट का खाना पसंद करते हैं तो उसे Zomato पर सर्च कर सकते हैं। अगर वह रेस्टोरेंट आपके पते पर Limitless Delivery के तहत उपलब्ध है तो आप वहां से ऑर्डर कर पाएंगे। लेकिन 40 किलोमीटर की दूरी में आने वाले हर रेस्टोरेंट से डिलीवरी की गारंटी नहीं है। यह सुविधा संबंधित रेस्टोरेंट और आपके डिलीवरी एड्रेस पर निर्भर करेगी।

ऐसे इस्तेमाल करें नया फीचर

Zomato Limitless Delivery के लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। इसे मौजूदा Zomato ऐप से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके दो तरीके हैं:

  • पहला तरीका: ऐप की होम स्क्रीन पर जाएं और Explore More सेक्शन में Limitless Delivery का Quick Link खोजें। इस पर टैप करने के बाद उपलब्ध रेस्टोरेंट की लिस्ट दिखाई देगी। अपनी पसंद का रेस्टोरेंट चुनकर ऑर्डर कर सकते हैं।

  • दूसरा तरीका: अगर किसी खास रेस्टोरेंट से खाना मंगाना है, तो ऐप के सर्च बार में उसका नाम लिखें। उपलब्ध होने पर आप सामान्य तरीके से ऑर्डर कर सकेंगे।

दिल्ली-NCR समेत इन 7 शहरों में सुविधा शुरू

अभी के लिए Zomato ने Limitless Delivery को सात शहरों में शुरू किया है। इनमें दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद शामिल हैं। वहीं कंपनी ने अभी दूसरे शहरों में विस्तार की तारीख नहीं बताई है।

क्या 40KM दूर से खाना मंगाने पर लगेगा ज्यादा चार्ज?

देखा जा रहा है कि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि लंबी दूरी के ऑर्डर पर अतिरिक्त डिलीवरी फीस लगेगी या नहीं। डिलीवरी में कितना समय लगेगा इसकी भी कोई अलग जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए ऑर्डर कन्फर्म करने से पहले ऐप पर दिखने वाला डिलीवरी टाइम, डिलीवरी चार्ज और प्लेटफॉर्म फीस जरूर जांच लें।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश