दिवाली पर BSNL दे रहा 395 दिन की वैलिडिटी, Jio के ग्राहकों को भी 5 महीने फ्री सर्विस का मौका, जानें Vi का ऑफर

Diwali Offer On Recharger: दिवाली के मौके पर टेलीकॉम कंपनियां शानदार ऑफर निकालती है। जिसमें BSNL, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) में कमाल के प्लान आए है।
BSNL is offering 395 days of validity for Diwali Jio customers and vodafone idea
Jio vs VI vs BSNL में दिवाली ऑफर।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • दिवाली पर टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आई हैं।

  • इसमें BSNL, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) के प्लान शामिल है।

  • Vodafone Idea ने सीधे तौर पर दिवाली का ऑफर नहीं निकाला है।

Diwali Offer 2026: दिवाली के मौके पर टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग ऑफर्स लेकर आई हैं। जिसमें BSNL Diwali Offer 2026 में लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान पर अतिरिक्त दिनों का फायदा मिल रहा है। वहीं Reliance Jio अपने JioHome ग्राहकों को 5 महीने की अतिरिक्त सर्विस दे रहा है। साथ ही दूसरी ओर Vodafone Idea (Vi) की तरफ से अभी के लिए कोई बड़ा अलग दिवाली रिचार्ज ऑफर सामने नहीं आया है। ऐसे में आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के ऑफर्स की पूरी जानकारी।

BSNL के ₹2,449 और ₹2,799 प्लान पर मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी

BSNL ने नवंबर 2026 के लिए दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है। जिसमें यह ऑफर 30 नवंबर तक उपलब्ध है। इसके तहत कंपनी के दो वार्षिक प्लान पर अतिरिक्त वैलिडिटी मिल रही है।

  • ₹2,449 प्लान: इसमें 15 दिन अतिरिक्त मिलाकर कुल 380 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। साथ में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

  • ₹2,799 प्लान: इस रिचार्ज में 30 दिन अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ कुल 395 दिन मिलते हैं। इसमें रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS शामिल हैं।

यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं।

JioHome पर 5 महीने की सर्विस फ्री

Reliance Jio ने दिवाली पर अपने JioHome ग्राहकों के लिए Freedom Offer पेश किया है। इसके तहत मौजूदा पात्र ग्राहक 10 महीने का भुगतान करके कुल 15 महीने तक सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए ₹666 प्रति महीने के हिसाब से 10 महीने का प्लान लेना होगा। वहीं ऑफर में अनलिमिटेड Wi-Fi, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का लाभ शामिल है। वहीं इसे क्लेम करने के लिए पात्र ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड नंबर से 82195 82195 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। साथ ही नए ग्राहकों को दो महीने के प्लान पर एक महीना अतिरिक्त मिल रहा है।

BSNL is offering 395 days of validity for Diwali Jio customers and vodafone idea
Gemini AI चैटबॉट की मदद से किशोरी ने बनाई आत्म-हत्या की योजना: Google के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला

Vi ग्राहकों के लिए क्या है खास?

Vodafone Idea यानी Vi की ओर से फिलहाल BSNL जैसी अतिरिक्त वैलिडिटी या JioHome जैसा कोई बड़ा अलग दिवाली ऑफर घोषित होने की पुष्टि नहीं मिली है। लेकिन कंपनी के मौजूदा प्रीपेड प्लान में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुछ पैक में वीकेंड डेटा रोलओवर व Binge All Night जैसे फायदे मिलते हैं। साथ ही प्लान की कीमत और उपलब्धता सर्किल के हिसाब से अलग हो सकती है।

BSNL is offering 395 days of validity for Diwali Jio customers and vodafone idea
Dhanteras 2026: सोना-चांदी के अलावा घर के लिए खरीदें ये 8 काम के अप्लायंस, रोजमर्रा के काम होंगे आसान

रिचार्ज से पहले जरूर जांचें ये बातें

किसी भी ऑफर का फायदा लेने से पहले MyBSNL, MyJio या Vi ऐप पर अपने नंबर की पात्रता और प्लान की शर्तें जरूर जांच लें। खासकर लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज में यह देखना जरूरी है कि अतिरिक्त लाभ सभी सर्किल में उपलब्ध हैं या नहीं।