YouTube पर कैसे होगी कमाई। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

YouTube का नया फीचर Gift Goals: क्रिएटर्स की कमाई और एंगेजमेंट दोनों बढ़ेंगे

Online Content Creators Income: ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन में लाइव स्ट्रीमिंग अब सिर्फ दर्शकों से जुड़ने का जरिया नहीं बल्कि कमाई का बड़ा साधन बन चुकी है। इसी कड़ी में YouTube भी जोड़ चुका है।

सिमरन सिंह

YouTube Gift Goals Feature: ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में लाइव स्ट्रीमिंग अब सिर्फ दर्शकों से जुड़ने का जरिया नहीं रह गई है, बल्कि यह कमाई का बड़ा साधन बन चुकी है। इसी कड़ी में YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर “Gift Goals” लॉन्च किया है। यह फीचर सीधे तौर पर TikTok के गिफ्टिंग मॉडल को टक्कर देगा और क्रिएटर्स को अपने फैंस से गिफ्ट्स लेकर कमाई करने का नया मौका देगा।

गिफ्टिंग सिस्टम कब और कैसे शुरू हुआ?

YouTube ने पहली बार नवंबर 2024 में गिफ्टिंग सिस्टम की घोषणा की थी और अब 2025 में इसे ज्यादा से ज्यादा क्रिएटर्स तक पहुंचाया जा रहा है। इस फीचर के तहत दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान गिफ्ट भेज सकते हैं जो Rubies में कन्वर्ट होते हैं। हर 100 Rubies = 1 डॉलर की कमाई के बराबर है। खास बात यह है कि गिफ्ट्स को केवल तभी रिडीम किया जा सकता है जब क्रिएटर वर्टिकल फॉर्मेट में लाइव स्ट्रीम कर रहा हो। इसे ऑन करने का विकल्प YouTube Studio के Earn टैब में दिया गया है।

क्या है Gift Goals की खासियत?

Gift Goals फीचर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब क्रिएटर्स अपने लाइव स्ट्रीम के दौरान टारगेट सेट कर सकते हैं। फैंस गिफ्ट्स भेजकर उस गोल को पूरा करने में मदद करेंगे। साथ ही, क्रिएटर्स अपने दर्शकों को बता सकते हैं कि गोल पूरा होने पर वे किस तरह सेलिब्रेट करेंगे। पहले यह सुविधा केवल सुपर चैट्स तक सीमित थी, लेकिन अब इसे गिफ्ट्स पर भी लागू कर दिया गया है। हालांकि, जो क्रिएटर्स इस फीचर को ऑन करेंगे उन्हें सुपर स्टिकर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा।

दर्शकों के लिए गिफ्टिंग कैसे होगी आसान?

फैंस के लिए गिफ्टिंग की प्रक्रिया भी बेहद आसान रखी गई है। दर्शक Jewels नामक बंडल खरीद सकते हैं जिनकी कीमत $0.99 से $49.99 तक है। एक बार बंडल खरीदने के बाद इसका इस्तेमाल कई बार गिफ्ट भेजने में किया जा सकता है। इसके साथ दर्शकों को एनिमेटेड गिफ्ट्स भी मिलते हैं, हालांकि इसमें किसी तरह का कस्टमाइजेशन ऑप्शन उपलब्ध नहीं है।

बोनस भी मिलेगा क्रिएटर्स को

YouTube ने इसे और आकर्षक बनाने के लिए योग्य क्रिएटर्स को पहले तीन महीनों तक गिफ्ट से हुई कमाई पर $1,000 तक का 50% बोनस देने की घोषणा की है। यानी, जितनी ज्यादा गिफ्टिंग होगी, उतनी ही तेजी से क्रिएटर्स की कमाई बढ़ेगी।

ध्यान दें

YouTube का नया Gift Goals फीचर न केवल क्रिएटर्स की कमाई बढ़ाने का साधन बनेगा बल्कि उनके और दर्शकों के बीच एंगेजमेंट को भी मजबूत करेगा। यह फीचर TikTok की तरह लाइव गिफ्टिंग को नया आयाम देगा और आने वाले समय में कंटेंट इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO