Paytm UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर: 31 अगस्त के बाद क्या होंगे बदलाव?

Paytm Recurring Payments: 31 अगस्त के बाद Paytm UPI बंद होने वाला है, हाल ही में कई यूजर्स को अलग-अलग UPI ऐप्स से नोटिफिकेशन मिले, ऐसे में इनके पीछे क्या वजह है ये जानना जरूरी है।
Paytm UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर: 31 अगस्त के बाद क्या होंगे बदलाव?
Paytm में हो रहा बड़ा बदलाव। (सौ. Design)
Published on
Updated on

Paytm UPI Update: अगर आप भी यह सोचकर परेशान हैं कि 31 अगस्त के बाद Paytm UPI बंद होने वाला है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हाल ही में कई यूजर्स को अलग-अलग UPI ऐप्स से नोटिफिकेशन मिले, जिसके बाद लोगों के मन में कई सवाल उठे। इन सभी सवालों का जवाब Paytm की ऑफिशियल पोस्ट में दिया गया है। आइए जानते हैं कि 31 अगस्त से Paytm UPI में क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

असली मामला क्या है?

Google Play और अन्य प्लेटफॉर्म पर जो नोटिफिकेशन सामने आए हैं, वे केवल Recurring Payments (यानी सब्सक्रिप्शन वाले ऑटो पेमेंट्स) से जुड़े हैं। अगर आप YouTube Premium, Google One Storage या किसी अन्य ऐप/सर्विस का सब्सक्रिप्शन Paytm UPI से भरते हैं, तो अब आपको अपना पुराना @paytm UPI Handle बदलना होगा। इसके बदले अब आपको नए हैंडल जैसे: @pthdfc, @ptaxis, @ptyes और @ptsbi का इस्तेमाल करना होगा।

वन-टाइम पेमेंट्स पर कोई असर नहीं

Paytm ने साफ कर दिया है कि साधारण UPI ट्रांजेक्शंस यानी वन-टाइम पेमेंट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। चाहे आप Google Play पर ऐप खरीद रहे हों, किसी दुकान पर पेमेंट कर रहे हों या किसी मर्चेंट को पैसे भेज रहे हों, यह सभी भुगतान पहले की तरह ही चलते रहेंगे।

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

दरअसल, NPCI ने Paytm को Third-Party Application Provider (TPAP) के तौर पर मंजूरी दी है। इसी प्रक्रिया के तहत कंपनी अपने पुराने UPI Handles को बैंक-पार्टनर वाले नए हैंडल्स में बदल रही है। 31 अगस्त की आखिरी तारीख इसलिए तय की गई है क्योंकि 1 सितंबर से नए नियम लागू हो जाएंगे। इसके बाद पुराने @paytm Handle से जुड़े सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स काम नहीं करेंगे।

यूजर्स को क्या करना होगा?

  • Paytm App खोलकर अपनी UPI ID को नए हैंडल (@pthdfc, @ptaxis, @ptyes, @ptsbi) में अपडेट करें।
  • अगर चाहें तो अपनी Recurring Payments किसी और UPI ऐप जैसे PhonePe, Google Pay, BHIM UPI या WhatsApp UPI से लिंक कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स के लिए डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का विकल्प भी अपनाया जा सकता है।

ध्यान दें

यानी, Paytm UPI बिल्कुल बंद नहीं हो रहा है। सिर्फ सब्सक्रिप्शन और ऑटो-पेमेंट्स के लिए आपको नया UPI Handle अपनाना होगा। एक बार वाले पेमेंट्स पहले की तरह ही चलते रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com