YouTube में नया फीचर आया है जिसमें आप AI की इस्तेमाल कर वीडियों बना सकते है। 
टेक्नॉलजी

अब YouTube पर शॉर्ट्स बनाना है चुटकियों का काम, ये AI टूल हर मुश्किल करेंगा आसान

यूट्यूब आज के समय में काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया है और लगातार यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। अब तो यूजर्स वीडियो और शॉर्ट्स के माध्यम से अर्निंग भी करने लगे हैं, लेकिन AI टूल के आने के बाद यह काफी आसान हो गया है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में यूट्यूब, यूट्यूब टीवी और सिनेमा की काफी टक्कर रहती है। इसके बाद से ही सस्ते इंटरनेट से लेकर यूट्यूब के नए-नए फीचर्स सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब की मनोरंजन को लेकर हमेशा कोई न कोई बात होती है। ऐसे में यूट्यूब की वीडियो क्रिएशन में अब एक और नई चीज जुड़ चुकी है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि नए फीचर के आने के बाद आप बड़ी आसानी से AI टूल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बना सकते हैं।

यूट्यूब का नया AI टूल

गूगल का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स लेकर आता है। जैसा कि यूट्यूब पर अब तक कई तरह के नए फीचर्स को देखा गया है, लेकिन यह एक AI टूल है जो कई चीजों को बदल देगा। इस टूल की मदद से यूजर्स वीडियो और थंबनेल बनाने में बड़ी आसानी से काम कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स अपनी वीडियो को बड़ी आसानी से ऊपर पहुंचाने के लिए ऑटोमेटिक डबिंग का उपयोग भी कर सकते हैं। इन नए टूल की मदद से AI जेनरेट करने में काफी आसानी होगी।

इसमें AI टूल की मदद से क्रिएटर को वीडियो बनाने के दौरान रियलिस्टिक बैकग्राउंड मिलेगा। इसके साथ ही यूजर का इंटेक्स लिखने के बाद ही उन्हें मैच मिल जाएगी और इमेज से 6 सेकंड की शॉट बनाई जा सकती है। इसके अलावा छोटे और मध्य यूजर्स को अपनी कमाई बढ़ाने के लिए भी विकल्प दिए गए हैं। इसमें हाइप नामक एक फीचर दिया गया है, जिसमें वीडियो देखने वाले यूजर्स वीडियो पर वोट कर सकते हैं।

कब आएगा यूट्यूब का AI

यूट्यूब पर ये फीचर कब तक आएगा, इसकी कोई सफाई नहीं दी गई है। साथ ही यह भी नहीं बताया गया है कि यह टूल प्राइमरी मेंबर्स के लिए होगा या फिर सभी के लिए, लेकिन जानकारी के मुताबिक अभी तक यही पता चला है कि यूट्यूब का AI टूल अगले साल की शुरुआत तक रिलीज कर दिया जाएगा।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें