Ashwini Vaishnaw Giving Awards (Source. PIB) 
टेक्नॉलजी

अब हर युवा बनेगा टेक्नोलॉजी लीडर, India AI Impact Summit में जीते और पाए 25 लाख तक का इनाम

AI Awards India: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए India AI Impact Summit 2026 को दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट बना दिया।

सिमरन सिंह

AI Innovation India: भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए India AI Impact Summit 2026 को दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट बना दिया। समिट के दूसरे दिन भव्य अवॉर्ड समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ। इस मौके पर देश-विदेश के उन इनोवेटर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने AI के जरिए समाज की असली समस्याओं का समाधान तैयार किया।

दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, "The India AI Impact Summit has emerged as the world’s largest AI summit, reflecting the scale and ambition of India’s AI vision. I congratulate all the winners for their outstanding contributions and for demonstrating how AI can deliver a transformative impact for society." उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का लक्ष्य सिर्फ तकनीक बनाना नहीं, बल्कि AI के जरिए समाज में वास्तविक बदलाव लाना है।

युवा और महिलाएं बनीं AI क्रांति की ताकत

राज्य मंत्री Jitin Prasada ने YuvaAI पहल पर जोर देते हुए कहा कि "AI is a mix of people, technology, and opportunity…" उनके अनुसार जब हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभाएगा, तब भारत वैश्विक AI सेवा प्रदाता के रूप में उभरेगा। समिट की तीन प्रमुख पहलें रहीं AI by HER, AI for ALL और YuvaAI। इन पहलों का मकसद था महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को AI का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनाना।

YuvaAI: 13 से 21 साल के युवाओं को मौका

YuvaAI Global Youth Challenge में 13 से 21 वर्ष के युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रथम पुरस्कार विजेताओं Paraspeak, AgniSena और Z-TRACS को ₹15 लाख की ग्रांट मिली। दूसरे स्थान पर CytoScanZ, WAYV और VOX-AID रहे, जिन्हें ₹10 लाख दिए गए।

AI by HER: महिलाओं की दमदार भागीदारी

AI by HER Challenge में Farmer Lifeline विजेता बना। Periwinkle Technologies प्रथम रनर-अप और Volar Alta व Remidio संयुक्त रूप से द्वितीय रनर-अप रहे। शीर्ष विजेताओं को ₹25 लाख की ग्रांट दी गई।

AI for ALL: समाज के लिए बड़े समाधान

AI for ALL चैलेंज में हेल्थकेयर, क्लाइमेट-स्मार्ट खेती, मानसिक स्वास्थ्य और फाइनेंशियल इनक्लूजन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले टॉप 10 स्टार्टअप्स को ₹25 लाख-₹25 लाख की सहायता दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी भारत की विविधता

अवॉर्ड समारोह के बाद Sangeet Natak Akademi द्वारा प्रस्तुत "Nṛtta Melakam" ने देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश दिया। लोक और शास्त्रीय कलाकारों ने एक मंच पर भारत की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया।

यह समिट साबित करता है कि अब AI सिर्फ बड़े शहरों या कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-कस्बों के युवाओं और महिलाओं तक पहुंचेगा। यही है भारत की नई AI क्रांति।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान