X से कर सकते है कमाई। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

X App पर पैसे कमाने का ब्लूप्रिंट, प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने बताया सफलता का मंत्र

How to Earn Money on X App: Elon Musk की X फेसबुक और यूट्यूब की तरह क्रिएटर्स के लिए कमाई का जरिया भी बन चुकी है। कंपनी के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने X पर पैसा कमाने की जानकारी दी।

सिमरन सिंह

Elon Musk X App Earnings: Elon Musk की X App अब सिर्फ सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ही नहीं रह गई, बल्कि फेसबुक और यूट्यूब की तरह क्रिएटर्स के लिए कमाई का जरिया भी बन चुकी है। कंपनी के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने X पर पैसा कमाने और अमीर बनने का आसान तरीका साझा किया है। उन्होंने यूजर्स के लिए एक ब्लू प्रिंट जारी किया है, जिसमें लंबी अवधि की रणनीति पर जोर दिया गया है।

कैसे होगी X पर कमाई?

Nikita के अनुसार, अगर आप X से कमाई करना चाहते हैं तो यह क्रिएटर रेवेन्यू या मीम कॉइन से संभव नहीं होगा। उन्होंने सलाह दी कि यूजर्स को सबसे पहले किसी ऐसे सब्जेक्ट का चुनाव करना चाहिए, जिसमें वे खुद को दूसरों से बेहतर मानते हैं। इसके बाद उसी विषय पर लगातार कंटेंट तैयार करके पोस्ट करना होगा। उन्होंने कहा, "किसी भी विषय से जुड़ी इनसाइट्स को 5 लाइनों के भीतर लिखकर रोजाना पोस्ट करें और इसे लगातार 6 महीने तक करते रहें।" इस तरीके से धीरे-धीरे आप उस विषय पर ऑथॉरिटी और फॉलोअर्स का भरोसा बना लेंगे।

कंपनी भी करेगी मदद

Nikita ने आगे बताया कि जब कोई यूजर नियमित रूप से इस पैटर्न पर कंटेंट डालता है, तो  X कंपनी भी उसके अकाउंट को प्रमोट करती है। इस प्रक्रिया से धीरे-धीरे वह यूजर अपने क्षेत्र का एक्सपर्ट बन जाता है। उन्होंने कहा, "एक समय बाद आप ऐसी स्थिति में होंगे, जहां से कोई आपको नहीं हटा पाएगा। तब आप अपने एंडोर्समेंट्स के लिए खुद अपनी शर्तों पर पैसा तय कर सकेंगे।"

सोशल मीडिया पर बढ़ते कमाई के मौके

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फुल-टाइम करियर का विकल्प बन गए हैं। फेसबुक, यूट्यूब और X जैसे प्लेटफॉर्म्स की वजह से कई लोग अपनी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन को पेशे के रूप में अपना रहे हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि गूगल के एक इंजीनियर ने 2.5 करोड़ रुपये की सालाना नौकरी छोड़ दी और अब वे अलग-अलग देशों की यात्राओं के दौरान सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बना रहे हैं।

ध्यान दें

स्पष्ट है कि X ऐप यूजर्स के लिए सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं बल्कि लॉन्ग-टर्म इनकम का प्लेटफॉर्म बन चुका है। यदि आप किसी विषय पर गहराई से जानकारी रखते हैं और लगातार गुणवत्तापूर्ण कंटेंट पोस्ट करते हैं, तो X आपके लिए बड़े मौके खोल सकता है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट