Xiaomi 17T Launch In India: Xiaomi ने भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के तहत Xiaomi 17T को भारत में 4 जून को लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च को लेकर खास यह है कि इस स्मार्टफोन को ग्लोबल लॉन्चिंग 28 मई को होगी यानी भारतीय यूजर्स को इसे पाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं की जरूर नहीं पड़ेगी। वहीं अभी तक सोशल मीडिया पर कंपनी की ओर से जारी टीजर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें प्रीमियम लुक और ट्रिपल कैमरा सेटअप को साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा शुरुआती जानकारी के मुताबिक फोन में कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ी चुनौती पेश कर सकता है।
Xiaomi 17T में मिलने वाले फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K+ रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया जा रहा है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके अवाला LTPO स्क्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल फोन में किया गया है, जिससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग देखने को मिलती है। वहीं फोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट भी दी जा रही है, जिसे हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स और गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लेकिन कंपनी ने अभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा पूरी तरह से नहीं किया है पर इसको लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें पावरफुल कॉन्फिगरेशन देखने को मिल सकता है।
वहीं आने वाला नया स्मार्टफोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकता है क्योंकि इसमें यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP का Leica 5X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिलने वाला है। वहीं Xiaomi 17T में आने वाला Leica ब्रांडिंग कैमरा लो-लाइट फोटोग्राफी और जूम क्वालिटी को काफी बेहतर बना सकता है। जिस कारण से लॉन्च से पहले ही यह फोन सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।
स्मार्टफोन के लुक के अलावा इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो 67W Hyper Charging को सपोर्ट करेगी। जिस कारण से यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग दोनों का फायदा देखने को मिलेगा। वहीं देखा जा रहा है कि फोन में IP68 रेटिंग भी मिल रही है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। वहीं अगर आप भी Xiaomi 17T को भारत में खरीदना चाहते है तो इसको आप Amazon India, Mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा सकते है। हालांकि अभी कीमत सामने नहीं आई है जो सीधा लॉन्च इवेंट में देखने को मिलेगी।