X down (Source. Navbharat Desk) 
टेक्नॉलजी

X फिर हुआ डाउन, लॉगिन से लेकर फीड तक ठप, 24 घंटे में दूसरी बार परेशान हुए करोड़ों यूजर्स

X Down: X एक बार फिर तकनीकी समस्याओं का शिकार हो गया। बता दें कि बुधवार को सुबह अचानक बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर लॉगिन, फीड रिफ्रेश और वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कतों की शिकायत की।

सिमरन सिंह

Elon Musk X Platform Down: X जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था एक बार फिर तकनीकी समस्याओं का शिकार हो गया। बता दें कि बुधवार यानी आज 17 जून 2026 को सुबह अचानक बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर लॉगिन, फीड रिफ्रेश और वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कतों की शिकायत की। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर #XDown ट्रेंड करने लगा और लाखों यूजर्स अपनी परेशानी साझा करने लगे। इसके साथ ही आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट DownDetector के मुताबिक भी सुबह करीब 8:30 बजे शिकायतों की संख्या अपने चरम पर पहुंच गई। जिससे यह साफ तौर पर पता चला कि समस्या किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी बल्कि बड़ी संख्या में यूजर्स को परेशान कर रही है।

सबसे ज्यादा दिक्कत मोबाइल ऐप यूजर्स को

DownDetector से मिल जानकारी के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत शिकायतें मोबाइल ऐप से जुड़ी थीं। इसको लेकर यूजर्स का कहना था कि ऐप ठीक से काम नहीं कर रहा था और कई फीचर्स रिस्पॉन्स नहीं दे रहे थे। इसके साथ ही 29 प्रतिशत लोगों को फीड और टाइमलाइन अपडेट होने में परेशानी आई, वहीं 18 प्रतिशत यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि पोस्ट लोड होने में असामान्य रूप से ज्यादा समय लग रहा था।

24 घंटे में दूसरी बार ठप हुआ X

इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरी बार है जब X Down हुआ हैं। इससे पहले मंगलवार शाम 16 जून 2026 को भी यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर तकनीकी खामियों की शिकायत की थी। ऐसे में लगातार दो बार आई समस्या ने प्लेटफॉर्म की स्थिरता और तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन बता दें कि कंपनी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

2026 में कई बार सामने आई तकनीकी दिक्कत

जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब X को आउटेज का सामना करना पड़ा हो। इसी साल मई में भारत समेत कई देशों में यूजर्स नई पोस्ट नहीं देख पा रहे थे और लॉगिन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उससे पहले फरवरी में आए वैश्विक आउटेज ने भारत, अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों को प्रभावित किया था। जहां 25,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थीं।

सिर्फ X नहीं, Meta प्लेटफॉर्म भी प्रभावित

देखा यह बी गया है कि हाल के महीनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आउटेज की घटनाएं बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इसी महीने Facebook और Instagram भी तकनीकी समस्याओं की चपेट में आ गया था। जिसमें कई यूजर्स ने फीड लोड न होने और नए पोस्ट अपडेट नहीं होने की शिकायत की थी। ऐसे में इन मामलों को देख कर विशेषज्ञ कहते है कि बढ़ते डिजिटल ट्रैफिक और जटिल सर्वर नेटवर्क के कारण बड़े प्लेटफॉर्म्स को समय-समय पर ऐसी चुनौतियों का सामना करवा रहे है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?