WhatsApp (Source. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

अब बिना झंझट WhatsApp के नए फीचर्स पहले इस्तेमाल करें, आया Early Access to Features ऑप्शन

WhatsApp Beta Update: WhatsApp के नए-नए फीचर्स सबसे पहले आजमाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। अब तक नए फीचर्स के लिए बीटा प्रोग्राम जॉइन करना पड़ता था।

सिमरन सिंह

WhatsApp Android Update: अगर आप भी WhatsApp के नए-नए फीचर्स सबसे पहले आजमाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। अब तक नए फीचर्स के लिए बीटा प्रोग्राम जॉइन करना पड़ता था, जहां Play Store के स्लॉट फुल होने की वजह से ज्यादातर यूजर्स मौका चूक जाते थे। लेकिन अब WhatsApp इस समस्या का समाधान लेकर आ रहा है। कंपनी एक ऐसे नए इन-ऐप फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिससे यूजर्स ऐप के अंदर ही आने वाले फीचर्स को ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्यों लाया जा रहा है WhatsApp का यह नया फीचर?

WhatsApp के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने कुछ चुनिंदा यूजर्स को ऐप के अंदर ही बीटा फीचर्स का एक्सेस देना शुरू कर दिया है। अभी तक Google Play Store पर WhatsApp के बीटा प्रोग्राम की लिमिट सिर्फ 10,000 यूजर्स तक सीमित है। यही वजह है कि लाखों यूजर्स नए फीचर्स से वंचित रह जाते हैं। अब WhatsApp का यह नया इन-ऐप ऑप्शन Play Store की इस लिमिट को खत्म कर देगा और ज्यादा लोगों को नए फीचर्स टेस्ट करने का मौका मिलेगा।

इस अपडेट में क्या है खास?

फिलहाल यह नया फीचर WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.26.2.11 में देखा गया है, जिसे Google Play Store के जरिए रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि, अभी यह सुविधा सिर्फ सीमित यूजर्स तक ही पहुंची है। कंपनी धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ा सकती है।

कैसे काम करेगा Early Access to Features ऑप्शन?

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, जिन यूजर्स को यह फीचर मिलेगा उन्हें WhatsApp की Settings में जाकर “Early access to features” नाम का नया ऑप्शन दिखाई देगा।

इस ऑप्शन को ऑन करते ही यूजर उन नए फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे, जो अभी ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं हुए हैं। अगर किसी यूजर को बाद में बीटा फीचर्स पसंद नहीं आते, तो वह इसे कभी भी ऑफ कर सकता है। फीचर बंद करते ही WhatsApp अपने आप लेटेस्ट स्टेबल पब्लिक वर्जन पर लौट आएगा।

अभी किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

फिलहाल यह सुविधा सिर्फ कुछ Android यूजर्स के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने WhatsApp का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल किया है। इसके अलावा कुछ मौजूदा बीटा यूजर्स को भी यह ऑप्शन नजर आ सकता है।

WhatsApp ने अभी तक इसके बड़े स्तर पर रोलआउट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, इसलिए यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर Settings चेक करते रहें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन