WhatsApp Tips: एक ही फोन में चलाएं दो WhatsApp अकाउंट, बिना दूसरा मोबाइल खरीदे

WhatsApp Tips: दो मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हैं और दोनों पर अलग-अलग WhatsApp चलाना चाहते हैं, तो अब आपको दूसरा स्मार्टफोन रखने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सएप ने यूजर्स की बड़ी परेशानी को खत्म हो गई है।
WhatsApp से करें लाखों की कमाई! जानिए 5 स्मार्ट तरीके जो बदल देंगे आपकी डिजिटल लाइफ
WhatsApp पर होगी कमाई। (सौ. Pixabay)
Published on
Updated on

WhatsApp Multi Account: अगर आप दो मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हैं और दोनों पर अलग-अलग WhatsApp चलाना चाहते हैं, तो अब आपको दूसरा स्मार्टफोन रखने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सएप ने यूजर्स की बड़ी परेशानी को खत्म करते हुए मल्टी अकाउंट फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब एक ही स्मार्टफोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को पूरी तरह अलग रखना चाहते हैं।

क्या है WhatsApp का मल्टी अकाउंट फीचर

व्हाट्सएप का मल्टी अकाउंट फीचर यूजर्स को एक ही ऐप के अंदर दो अलग-अलग मोबाइल नंबर जोड़ने की अनुमति देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप या क्लोनिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ती। दोनों अकाउंट की चैट, कॉल हिस्ट्री और नोटिफिकेशन पूरी तरह अलग रहते हैं, जिससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी बनी रहती है। यह फीचर WhatsApp की आधिकारिक पॉलिसी के तहत आता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है।

सिर्फ कुछ स्टेप्स में ऐसे जोड़ें दूसरा अकाउंट

दूसरा व्हाट्सएप अकाउंट जोड़ने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो। ऐप खोलने के बाद ऊपर दिख रहे प्रोफाइल आइकन या तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद अकाउंट सेटिंग में जाकर Add Account या Add another account का विकल्प चुनें। यहां दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। वेरिफिकेशन के बाद नाम और प्रोफाइल फोटो सेट करते ही दूसरा अकाउंट उसी फोन में एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद आप सेटिंग्स से दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

ड्यूल सिम और सिंगल सिम यूजर्स के लिए कितनी आसान सुविधा

ड्यूल सिम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह फीचर बेहद फायदेमंद है, क्योंकि दोनों नंबर पहले से ही एक ही डिवाइस में होते हैं। वहीं, सिंगल सिम यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बस शर्त यह है कि OTP वेरिफिकेशन के समय दूसरा नंबर एक्टिव होना चाहिए। एक बार अकाउंट सेट हो जाने के बाद व्हाट्सएप बिना सिम के भी सामान्य रूप से काम करता है।

किन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद

यह फीचर खासतौर पर छोटे बिजनेस ओनर्स, फ्रीलांसर, ऑफिस में काम करने वाले प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए बेहद उपयोगी है। एक ही फोन में पर्सनल और वर्क व्हाट्सएप अलग-अलग रखने से न सिर्फ फोन मैनेजमेंट आसान होता है, बल्कि चैट्स और डेटा भी ज्यादा व्यवस्थित रहते हैं। कुल मिलाकर, व्हाट्सएप का मल्टी अकाउंट फीचर एक फोन में डबल सुविधा देने वाला स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प है।

Navbharat Live
navbharatlive.com