- Hindi News »
- Technology »
- Chatgpt Is Being Advised Against The Battle Has Reached Grok And Tesla And Elon Musk And Sam Altman Are Once Again At Loggerheads
ChatGPT से दूरी बनाने की सलाह, Grok और Tesla तक पहुंची जंग, Elon Musk vs Sam Altman फिर आमने-सामने
- Written By: सिमरन सिंह
Elon Musk Sam Altman Controversy: एक बार फिर Elon Musk और Sam Altman के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। AI को लेकर चल रही यह तकरार अब सोशल मीडिया से लेकर ग्लोबल टेक बहस का मुद्दा बन चुकी है।

Elon Musk Sam Altman controversy (Source. AI)
ChatGPT Controversy: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर Elon Musk और Sam Altman के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर चल रही यह तकरार अब सोशल मीडिया से लेकर ग्लोबल टेक बहस का मुद्दा बन चुकी है। हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को OpenAI के लोकप्रिय एआई टूल ChatGPT से दूर रहने की सलाह दी। इस बयान के सामने आते ही OpenAI के को-फाउंडर और सीईओ सैम ऑल्टमैन भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने तीखे शब्दों में पलटवार किया।
ChatGPT से शुरू हुई बहस, Tesla और Grok तक पहुंची
यह विवाद तब और गहराया जब एलन मस्क ने X पर DogeDesigner के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि ChatGPT के इस्तेमाल की वजह से 9 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 5 मामलों में एआई से बातचीत के बाद लोगों ने सुसाइड किया। इसी पोस्ट को कोट करते हुए मस्क ने लोगों को ChatGPT से दूर रहने की सलाह दी, जिसके बाद यह मामला आग की तरह फैल गया।
Don’t let your loved ones use ChatGPT https://t.co/730gz9XTJ2 — Elon Musk (@elonmusk) January 20, 2026
Sam Altman का तीखा वार
एलन मस्क की इस सलाह पर सैम ऑल्टमैन ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “लगभग एक अरब लोग चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें से कुछ नाजुक मानसिक स्थिति में हो सकते हैं. हम इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन ये हालात दुखद होते हैं, जिनसे सम्मान के साथ निपटना जरूरी हो जाता है” सैम ऑल्टमैन ने इसके बाद सीधे एलन मस्क पर निशाना साधते हुए टेस्ला के ऑटोपायलट सिस्टम का मुद्दा उठा दिया।
Sometimes you complain about ChatGPT being too restrictive, and then in cases like this you claim it’s too relaxed. Almost a billion people use it and some of them may be in very fragile mental states. We will continue to do our best to get this right and we feel huge… https://t.co/U6r03nsHzg — Sam Altman (@sama) January 20, 2026
Tesla Autopilot और Grok AI पर भी साधा निशाना
सैम ऑल्टमैन ने तंज कसते हुए लिखा कि ऑटोपायलट से जुड़े हादसों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक बार ऑटोपायलट वाली कार में सफर किया था और उनका पहला विचार यही था कि टेस्ला के लिए इसे रिलीज़ करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं था।
इतना ही नहीं, ऑल्टमैन ने एलन मस्क के Grok AI को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के आरोपों के चलते Grok AI विवादों में घिरा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ दो दिन कॉलेज जाने वाले एलन मस्क ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर; रातों-रात बढ़ा नेटवर्थ!
एलन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति! SpaceX IPO ने रचा इतिहास, रातोंरात आया बंपर उछाल
ईरान जंग ने बिगाड़ा मस्क का खेल! Starlink की मंजूरी पर भारत सरकार ने लगाई रोक; जानें क्या है पूरा मामला
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
ये भी पढ़े: दिल्ली ब्लास्ट के नाम पर डराया, रिटायर्ड अफसर से 16.50 लाख उड़ाए, जानिए साइबर ठगों का नया खतरनाक तरीका
AI की जिम्मेदारी पर छिड़ी बड़ी बहस
इस टकराव ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि AI टूल्स की जिम्मेदारी किसकी है उन्हें बनाने वालों की या इस्तेमाल करने वालों की? Elon Musk और Sam Altman की यह जंग सिर्फ दो व्यक्तियों की नहीं, बल्कि AI के भविष्य और उसकी सीमाओं को लेकर चल रही वैश्विक बहस का हिस्सा बन चुकी है।
Chatgpt is being advised against the battle has reached grok and tesla and elon musk and sam altman are once again at loggerheads
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में AI ने खोली नाला सफाई घोटाले की पोल, ठेकेदारों पर 9.25 करोड़ रुपये का जुर्माना
Jun 14, 2026 | 09:41 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक और जलगांव में महायुति की बगावत खत्म, प्रसाद हीरे और रेश्मा काले पीछे हटे
Jun 14, 2026 | 09:38 AMकोलंबो से सिडनी जा रहे विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बची 233 यात्रियों की जान; देखें खौफनाक VIDEO
Jun 14, 2026 | 09:38 AMगड़चिरोली में सूखे वन तालाबों से बढ़ा संकट, प्यासे वन्यजीव गांवों की ओर, मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा
Jun 14, 2026 | 09:34 AMBharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
Jun 14, 2026 | 09:23 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में घमासान, यशोमती और सपकाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप
Jun 14, 2026 | 09:22 AMगोंदिया के 96 गांव बाढ़ के रेड जोन में, छह नदियों से बैकवाटर का खतरा बढ़ा
Jun 14, 2026 | 09:17 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














