WhatsApp Different Colors (Source. AI) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp का हरा रंग अब जाएगा बदल, अपनी पसंद से चुनें नया कलर और आइकन

WhatsApp Color Change Feature: WhatsApp का वही पारंपरिक हरा इंटरफेस देखकर ऊब चुके हैं? अगर हां, तो अब आपके लिए बड़ी खबर है। मेटा जल्द ही WhatsApp के लुक में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

सिमरन सिंह

WhatsApp Custom Theme: क्या आप भी लंबे समय से WhatsApp का वही पारंपरिक हरा इंटरफेस देखकर ऊब चुके हैं? अगर हां, तो अब आपके लिए बड़ी खबर है। मेटा जल्द ही WhatsApp के लुक में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब तक WhatsApp की पहचान उसके ग्रीन थीम से होती थी, लेकिन आने वाले अपडेट में यूजर्स को अपनी पसंद के अनुसार ऐप का रंग और आइकन बदलने की आजादी मिल सकती है। यह नया फीचर आपके चैटिंग अनुभव को पहले से ज्यादा पर्सनल और दिलचस्प बनाने वाला है।

अब यूजर खुद तय करेगा WhatsApp का लुक

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को और ज्यादा आकर्षक और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आने वाले अपडेट के बाद आप सिर्फ चैट नहीं करेंगे, बल्कि ऐप की थीम, एक्सेंट कलर और यहां तक कि होम स्क्रीन पर दिखने वाले आइकन को भी कस्टमाइज कर सकेंगे। यानि अब WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि आपकी पसंद के मुताबिक दिखने वाला पर्सनल ऐप बन जाएगा।

बीटा वर्जन में दिखे कस्टमाइजेशन टूल्स

WhatsApp से जुड़े अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, Android के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.6.1 में कई नए कस्टमाइजेशन टूल्स देखे गए हैं। इन टूल्स के जरिए यूजर्स ऐप की थीम और एक्सेंट कलर बदल सकेंगे। यानी चैट विंडो से लेकर बटन और टैब तक का रंग आपकी पसंद के अनुसार सेट किया जा सकेगा।

14 नए स्टाइलिश ऐप आइकन होंगे शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp लगभग 14 नए ऐप आइकन स्टाइल पर काम कर रहा है। इनमें ब्लू, पिंक, ऑरेंज और पर्पल जैसे सिंगल कलर ऑप्शन के साथ Aurora, Galaxy और Neon जैसे डिजाइन भी शामिल होंगे। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। आप सीधे WhatsApp की सेटिंग में जाकर नया आइकन चुन सकेंगे।

19 अलग-अलग रंगों में बदलेगा ऐप का अंदाज

सिर्फ आइकन ही नहीं, बल्कि ऐप के अंदर के बटन और टैब के रंग भी बदले जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि यूजर्स को करीब 19 अलग-अलग कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। इनमें रॉयल ब्लू, टील, कोरल और डार्क ऑलिव ग्रीन जैसे आकर्षक शेड्स शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं, जो यूजर्स पुराने WhatsApp को मिस कर रहे हैं, उनके लिए क्लासिक डिजाइन का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल यह अपडेट टेस्टिंग फेज में है और बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे सभी आम यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन