Highlight:
WhatsApp पर अकाउंट नहीं तो भी इनविटेशन भेजा जा सकता है।
Meta ने 5 नवंबर को इस अपडेट का ऐलान किया है।
अनजान मेहमानों को इवेंट आयोजित करने वाले व्यक्ति का फोन नंबर नहीं दिखाई देंगा।
WhatsApp New Update: WhatsApp पर पार्टी, बर्थडे या फैमिली फंक्शन का प्लान बनाते समय सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब किसी मेहमान के फोन में यह ऐप मौजूद नहीं होता। ऐसे लोगों को कार्यक्रम की जानकारी अलग से भेजनी पड़ती है। लेकिन अब यह झंझट खत्म होने वाली है। बता दें कि WhatsApp Events में नए अपडेट के बाद यूजर्स उन लोगों को भी इवेंट का इनविटेशन भेज सकते है जिनका WhatsApp पर अकाउंट नहीं है। वे एक लिंक खोलकर कार्यक्रम की जानकारी देख सकेंगे और अपनी मौजूदगी की पुष्टि भी कर सभी को दें पांएगे।
साथ ही Meta ने 5 नवंबर को इस अपडेट का ऐलान किया है। इसके साथ इवेंट बनाने और मेहमानों के जवाब मैनेज करने के लिए नया Events Home सेक्शन भी पेश किया जा रहा है।
नए अपडेट के तहत WhatsApp यूजर सबसे पहले ऐप में अपना इवेंट तैयार कर सकते है। इसमें कार्यक्रम की जानकारी और एक कवर फोटो जोड़ने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद तैयार इनविटेशन लिंक को उन लोगों के साथ भी शेयर किया जा सकता है जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करते।
लिंक मिलने पर मेहमान इसे मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में खोल सकते है। उन्हें इवेंट की जानकारी देखने या RSVP यानी अपनी मौजूदगी बताने के लिए WhatsApp डाउनलोड करने और नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी। इससे आयोजक को भी पता चल सकेगा कि कितने लोग कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
इस अपडेट का दूसरा बड़ा हिस्सा Events Home है। इसे WhatsApp की Settings में Events सेक्शन के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। यहां यूजर्स अपने बनाए हुए और दूसरों से मिले पुराने व आने वाले सभी इवेंट देख सकते है।
इस सेक्शन से नए इनविटेशन तैयार करने, मेहमानों के RSVP चेक करने और कस्टम रिमाइंडर भेजने जैसे काम किए जा सकते है। इसके अलावा Plus-One का विकल्प भी मिलेगा। इसकी मदद से मेहमान बता सकते है कि वे अपने साथ किसी दूसरे व्यक्ति को भी लेकर आएंगे या नहीं।
WhatsApp ने बताया है कि अनजान मेहमानों को इवेंट आयोजित करने वाले व्यक्ति का फोन नंबर नहीं दिखाया जाएगा। वहीं बिना WhatsApp अकाउंट वाले मेहमानों को कार्यक्रम का पूरा पता तभी दिखाई देगा जब वे RSVP कर देंगे।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूजर्स की निजी चैट और कॉल पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी। लेकिन इवेंट की जानकारी शेयर करते समय लिंक किसके साथ भेजा जा रहा है इसका ध्यान रखना जरूरी है।
Meta ने जानकारी दी है कि नया Events अनुभव आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। जिसका सीधा मतलब है कि यह जरूरी नहीं कि अपडेट का ऐलान होते ही हर फोन में यह सुविधा दिखने लगेंगी। इसका मकसद WhatsApp पर इवेंट की प्लानिंग आसान बनाना और उन लोगों को भी इसमें शामिल करना है जो इस ऐप का इस्तेमाल नहीं करते है।