Diwali 2026: ChatGPT और Gemini से बनाएं शानदार फेस्टिव पोर्ट्रेट, बस कॉपी-पेस्ट करें ये 7 AI Prompts

ChatGPT Diwali Prompts: दिवाली पर अच्छी तस्वीर चाहते है लेकिन कुछ कारण से सही तस्वीर नहीं मिल पाई है तो आप AI कि मदद से भी अपनी पसंद की तस्वीर बना सकते है जिसमें 7 AI Prompts आपके काम आएंगे।
AI Image
AI ImageSource. Gemini
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • ChatGPT और Google Gemini जैसे टूल्स से ट्रेडिशनल लुक बना सकते है।

  • इसके लिए आपको किसी फोटो एडिटिंग एक्सपर्ट की जरूरत नहीं है।

  • 7 आसान प्रॉम्प्ट को कॉपी करके आप दिवाली की शानदार तस्वीर बना सकते है।

Diwali AI Photo Editing: दिवाली का त्योहार रोशनी, सजावट, पारंपरिक कपड़ों और परिवार के साथ खूबसूरत यादें संजोने का मौका होता है। इस दौरान लोग अपनी तस्वीरों को भी फेस्टिव टच देना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपनी साधारण फोटो को दिवाली स्पेशल पोर्ट्रेट में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए AI टूल्स की मदद ले सकते हैं। जिसमें ChatGPT और Google Gemini जैसे टूल्स की मदद से आप अपनी तस्वीर को ट्रेडिशनल लुक, दीयों से सजे बैकग्राउंड या बॉलीवुड स्टाइल पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं।

इसके लिए आपको किसी फोटो एडिटिंग एक्सपर्ट की जरूरत नहीं है। बस अपनी फोटो अपलोड करें और उसके साथ सही प्रॉम्प्ट लिखें। आप जितनी स्पष्ट जानकारी देंगे, AI को आपकी पसंद का रिजल्ट तैयार करने में उतनी मदद मिलेगी। यहां ऐसे ही 7 आसान प्रॉम्प्ट दिए गए हैं जिन्हें कॉपी करके इस्तेमाल किया जा सकता है।

1. ट्रेडिशनल दिवाली पोर्ट्रेट

अगर आप अपनी फोटो में पारंपरिक भारतीय लुक चाहते हैं तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें।

Use my uploaded photograph to create a realistic Diwali portrait. Dress me in an elegant traditional Indian outfit with rich festive colours. Add a beautifully decorated background with glowing diyas, marigold flowers and warm golden lighting. Keep my facial features natural and unchanged.

AI Image
AI ImageSource. Gemini

2. रॉयल एथनिक लुक

इस प्रॉम्प्ट से आप अपनी तस्वीर को रॉयल और क्लासी अंदाज दे सकते हैं। इसमें एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़े और हल्की ज्वेलरी शामिल की जा सकती है।

Transform my photograph into a royal festive portrait. Give me an elegant traditional Indian outfit with intricate embroidery and subtle jewellery. Use a luxurious palace-inspired background with warm lighting. Maintain my original face and natural appearance.

AI Image
AI ImageSource. Gemini

3. हाथों में दीया लिए दिवाली फोटो

अगर आप दिवाली की पारंपरिक थीम वाली तस्वीर चाहते हैं तो हाथ में जलता हुआ दीया लिए हुए पोर्ट्रेट तैयार कर सकते हैं।

Create a beautiful Diwali portrait using my uploaded photograph. Show me holding a traditional diya with a warm smile. Add softly glowing lamps, floating flower petals and a festive background. Make the image look realistic and cinematic.

AI Image
AI Image Source. Gemini

4. फैमिली दिवाली पोर्ट्रेट

परिवार की पुरानी तस्वीर को भी फेस्टिव लुक देने के लिए इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Turn our uploaded family photograph into a beautiful Diwali portrait. Dress everyone in coordinated traditional Indian outfits. Add diyas, rangoli and festive decorations in the background. Preserve everyone's facial features and expressions.

AI Image
AI ImageSource. Gemini
AI Image
Voter List में आपका नाम है या नहीं? SIR फॉर्म भरने के बाद घर बैठे ऐसे करें चेक, चुनाव आयोग ने दिए 3 तरीके

5. ट्रेडिशनल साड़ी लुक

महिलाएं अपनी तस्वीर को खूबसूरत सिल्क साड़ी और ज्वेलरी वाले फेस्टिव लुक में बदलने के लिए यह प्रॉम्प्ट आजमा सकती हैं।

Create a stunning Diwali portrait from my uploaded photograph. Dress me in a beautiful traditional silk saree with elegant jewellery. Add a festive background featuring glowing diyas, marigold decorations and warm fairy lights. Keep my face realistic and unchanged.

AI Image
AI ImageSource. Gemini

6. बॉलीवुड स्टाइल दिवाली पोर्ट्रेट

अगर आपको ग्लैमरस तस्वीरें पसंद हैं तो यह प्रॉम्प्ट आपकी फोटो को बॉलीवुड-इंस्पायर्ड फेस्टिव अंदाज दे सकता है।

Transform my photograph into a glamorous Bollywood-style Diwali portrait. Give me a stylish ethnic outfit, elegant accessories and a festive background with golden lights and decorative lamps. Use professional photography-style lighting while preserving my original facial features.

AI Image
AI ImageSource. Gemini

7. दिवाली नाइट का सिनेमैटिक लुक

रात के समय रोशनी से जगमगाते बैकग्राउंड वाली तस्वीर बनाने के लिए इस प्रॉम्प्ट को ट्राई करें।

Create a magical Diwali night portrait using my uploaded photograph. Add a beautiful night-time setting with glowing diyas, colourful fairy lights and a softly illuminated background. Give the image a cinematic look with rich colours and realistic details. Keep my face unchanged.

AI Image
AI ImageSource. Gemini
AI Image
Zomato: अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी घर बैठे मंगा सकेंगे खाना, दिल्ली-NCR समेत 7 शहरों में शुरू सेवा

AI से बेहतर दिवाली फोटो बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ChatGPT और Gemini से अच्छी तस्वीर पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले ऐसी फोटो अपलोड करें जिसमें आपका चेहरा साफ दिखाई दे और रोशनी पर्याप्त हो। प्रॉम्प्ट में कपड़ों का रंग, बैकग्राउंड, ज्वेलरी और लाइटिंग जैसी जानकारी स्पष्ट रूप से लिखें।

अगर पहली बार में मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता तो उसी प्रॉम्प्ट में बदलाव करके दोबारा कोशिश करें। ध्यान रखें कि AI कभी-कभी चेहरे, हाथों या कपड़ों की बारीकियों को बदल सकता है। इसलिए तैयार तस्वीर को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। अपनी फोटो अपलोड करने से पहले संबंधित AI टूल की प्राइवेसी सेटिंग और डेटा इस्तेमाल करने की शर्तें भी देख लें।