Whatsapp को हैंकर्स से सुरक्षित रखने के लिए इस तरिके का इस्तेमाल करें। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

हैकर के हाथ से बचने के लिए, आज ही WhatsApp में करें ये सेटिंग

हैकर्स WhatsApp को हैक करके लूटमार मचा रहे हैं। जिसके लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आप WhatsApp की कुछ सेटिंग चेंज करके बच सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. आज के समय में हैकर्स काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं और लगातार हैकिंग करके आपके साथ ठगी कर रहे हैं। ऐसे में WhatsApp भी आजकल लोगों के बीच बड़ा कम्युनिकेशन सिस्टम बन चुका है, जिसमें लोग बैंक से लेकर पर्सनल सभी जानकारी शेयर करते हैं। जिसका फायदा उठाकर हैकर्स WhatsApp को हैक करके लूटमार मचा रहे हैं। जिसके लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आप WhatsApp की कुछ सेटिंग चेंज करके बच सकते हैं।

WhatsApp में करें ये सेटिंग

WhatsApp में होने वाली हैकिंग से अगर आप बचना चाहते हैं, तो WhatsApp को टू स्टेप वेरीफिकेशन की सेटिंग के साथ जरूर रखें और पिन का भी सेटअप करना जरूरी है। इस सेटिंग को करने से सिम स्वाइप होने पर भी आपका WhatsApp सुरक्षित रहेगा।

कैसे करें सेटिंग

  • इसके लिए WhatsApp की सेटिंग में जाएं और अकाउंट पर टैप करें।
  • टू स्टेप वेरीफिकेशन पर टैप करके इसे ऑन करें। इसके बाद 6 अंकों का एक पिन सेट करें और उसे हमेशा याद रखें।
  • इसके अलावा अपनी ईमेल को भी डालें और सेव कर दें। इस सेटिंग के बाद आपके अलावा कोई भी आपका WhatsApp नहीं खोल पाएगा।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा