WhatsApp पर आगर आप ये 4 नंबर सेव करेंगे तो अब कई फायदों का मजा ले सकते है। (सौ. Freepik)  
टेक्नॉलजी

फोन में सेव कर लें ये 4 नंबर, WhatsApp निकालेगा हर परेशानी का हल

अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप नहीं जानते कि स्मार्ट तरीके से आप व्हाट्सएप का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, तो इस खबर में हम आपको बताएंगे इसके कुछ खास तरीके। यह चार नंबर हैं जिनको सेव करने के बाद आप घर बैठे ही कई सारे काम कर पाएंगे। इसमें पेपर देने से लेकर किसी चीज को बुक करने तक का काम घर बैठे बस एक क्लिक में किया जा सकता है। यह सारी सर्विसेज आपको व्हाट्सएप के माध्यम से बड़ी आसानी से मिल जाएंगी।

सिमरन सिंह

WhatsApp. अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप नहीं जानते कि स्मार्ट तरीके से आप व्हाट्सएप का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, तो इस खबर में हम आपको बताएंगे इसके कुछ खास तरीके। यह चार नंबर हैं जिनको सेव करने के बाद आप घर बैठे ही कई सारे काम कर पाएंगे। इसमें पेपर देने से लेकर किसी चीज को बुक करने तक का काम घर बैठे बस एक क्लिक में किया जा सकता है। यह सारी सर्विसेज आपको व्हाट्सएप के माध्यम से बड़ी आसानी से मिल जाएंगी।

हर डाउट होगा क्लियर

अगर आप अपने कांटेक्ट में Doubtnut का नंबर +91-8400400400 सेव करते हैं, तो इस नंबर को सेव करने के बाद आप किसी भी तरीके के सवाल या फिर अपने डाउट का जवाब पा सकते हैं। यह आपको जवाब तुरंत देगा और उसकी रिलेटेड वीडियो भी शेयर करेगा। जैसे देखकर आप बड़ी आसानी से उसे सीख भी सकते हैं।

सिलेंडर करें बुक

अगर आप घर बैठे सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो आपको इंडियन ऑयल का नंबर +91-7588888824 सेव करना है। इस पर सिर्फ आप सिलेंडर की बुकिंग ही नहीं बल्कि अपने हिसाब से डिलीवरी डेट और टाइम भी सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप पेमेंट ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

ट्रेन में खाना करें ऑर्डर

अगर आप भी ट्रेन में ज्यादा सफर करते हैं और ट्रैवलिंग के दौरान खाने की टेंशन लेते हैं, तो व्हाट्सएप पर इस नंबर को सेव करें जो है +91-7042062070। इसके माध्यम से आप एक मैसेज करके ही बैठे-बैठे खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएनआर स्टेटस चेक करने के लिए भी इस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको ट्रेन में कोई भी दिक्कत हो तो भी आप इस नंबर से अपनी परेशानी दर्ज कर सकते हैं।

फ्लाइट से जुड़ी अपडेट

अगर आप फ्लाइट से ज्यादा सफर करते हैं तो आपके लिए ये नंबर काफी कारगर होगा जो 7065145858 है। इसके जरिए आप फ्लाइट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। यह नंबर आपको फ्लाइट से जुड़ी सभी परेशानियों से दूर रखेगा। इस नंबर पर केवल आपको Hi लिखकर भेजना है, जिसके बाद जो सवाल पूछना चाहते हैं, उसका रिप्लाई यह लगातार देता जाएगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी