नवभारत टेक डेस्क: अगर आप वॉट्सऐप के नियमित यूजर हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको अलग-अलग नंबर से वॉट्सऐप चलाने के लिए अलग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही वॉट्सऐप का नया फीचर आपको एक ही डिवाइस पर कई नंबर से वॉट्सऐप अकाउंट मैनेज करने की सुविधा देगा।
WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। iOS यूजर्स के लिए इसे जल्द ही रोलआउट किया जाएगा। लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा iOS 25.2.10.70 अपडेट में इस फीचर की झलक देखी गई है। यह फीचर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे मल्टीपल अकाउंट स्विचिंग की सुविधा प्रदान करेगा। इसमें आप एक वॉट्सऐप अकाउंट से दूसरे अकाउंट पर आसानी से स्विच कर पाएंगे।
अभी तक, अलग-अलग नंबर पर वॉट्सऐप चलाने के लिए यूजर्स को अलग-अलग डिवाइस की जरूरत पड़ती थी। लेकिन इस फीचर के आने से आप एक ही डिवाइस पर अपने सभी नंबर से वॉट्सऐप अकाउंट मैनेज कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर iPhone यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होगा, क्योंकि उन्हें इसके लिए अब दूसरे फोन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फिलहाल, अलग नंबर से वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को WhatsApp Business ऐप का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन नए फीचर के आने से यह झंझट खत्म हो जाएगा। आप सीधे अपने पर्सनल और प्रोफेशनल नंबर को एक ही डिवाइस पर हैंडल कर सकेंगे। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
जो यूजर्स WhatsApp Business इस्तेमाल करते हैं, वे इस प्लेटफॉर्म पर चैटबॉट का उपयोग करके अपने बिजनेस के लिए लीड जनरेट कर सकते हैं। हालांकि, नए फीचर से यह और भी आसान हो जाएगा, जिससे अलग-अलग नंबर से वॉट्सऐप मैनेज करना बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के संभव होगा।