Whatsapp पर Schedule करने का फीचर आ गया है। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

WhatsApp में आया यूजर्स का इंतजार खत्म करने वाला फीचर, अब तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज

How To Schedule Whatsapp Message: WhatsApp पर अब Scheduled Messages फीचर की शुरुआत हो रही है। इसकी मदद से यूजर्स पहले ही मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय तय कर सकते है।

सिमरन सिंह

Highlight:

WhatsApp पर अब Scheduled Messages फीचर की शुरुआत हो रही है।

WhatsApp खुद मैसेज भेज देगा भले ही उस वक्त आपका फोन ऑफलाइन हो या बंद हो।

कंपनी ने X अकाउंट पर एक टीजर के जरिए इसकी ओर इशारा किया।

Whatsapp Message Schedule Feature: WhatsApp यूजर्स को जल्दबाजी में मैसेज भेजने या किसी खास मौके पर रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि मेटा के इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर Scheduled Messages फीचर की शुरुआत हो रही है। इसकी मदद से यूजर्स पहले ही मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय तय कर सकते है। वहीं चुने गए समय पर WhatsApp खुद मैसेज भेज देगा भले ही उस वक्त आपका फोन ऑफलाइन हो या ऐप बंद हो।

WhatsApp का नया फीचर कैसे करेगा काम?

WhatsApp इस फीचर की टेस्टिंग पिछले कुछ समय से चुनिंदा Android और iOS बीटा यूजर्स के साथ कर रहा था। जिसमें 25 नवंबर को कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक टीजर के जरिए इसकी ओर इशारा किया। यह फीचर व्यक्तिगत चैट के साथ ग्रुप चैट में भी काम करेगा।

वहीं मैसेज शेड्यूल करने के लिए सबसे पहले उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोलें जिसे मैसेज भेजना है। अब मैसेज टाइप करें या फोटो-वीडियो अटैच करें। इसके बाद सेंड बटन को दबाकर रखें। ऐसा करने पर तारीख और समय चुनने का विकल्प दिखाई देगा। अपनी जरूरत के मुताबिक डिलीवरी टाइम चुनकर उसे कन्फर्म करना होगा।

10 मिनट से लेकर दो हफ्ते पहले तक कर सकेंगे शेड्यूल

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि WhatsApp पर मैसेज को कम से कम 10 मिनट और अधिकतम दो हफ्ते पहले तक शेड्यूल किया जा सकता है। इसमें टेक्स्ट, लिंक, फोटो और वीडियो भेजने का विकल्प मिलेगा। लेकिन डॉक्यूमेंट फाइल शेड्यूल करने की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं दिखती है। साथ ही इस फीचर की खास बात यह है कि मैसेज भेजने के तय समय पर यूजर का फोन इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी नहीं होगा। शेड्यूल किए गए मैसेज भी WhatsApp के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहने वाला है।

भेजने से पहले मैसेज डिलीट करने का भी मिलेगा विकल्प

अगर आपने कोई मैसेज शेड्यूल कर दिया है और बाद में प्लान बदल जाता है तो उसे डिलीट भी कर सकते है। इसके लिए चैट की इन्फॉर्मेशन स्क्रीन में एक अलग सेक्शन मिलेगा जहां पेंडिंग मैसेज दिखाई देंगे। मैसेज डिलीट करने पर सामने वाले व्यक्ति को कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगा। वहीं ग्रुप चैट में इस फीचर का एक खास नियम भी है।

शेड्यूल किया गया मैसेज सिर्फ उन्हीं सदस्यों को मिलेगा जो मैसेज शेड्यूल करते समय ग्रुप में मौजूद थे। बाद में ग्रुप से जुड़ने वाले नए सदस्य को वह मैसेज नहीं मिलेगा।

बता दें कि अभी इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि फीचर की उपलब्धता चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जा रही है। इसलिए अगर आपके WhatsApp में अभी शेड्यूल मैसेज का विकल्प नहीं दिख रहा है तो संभव है कि यह अपडेट आपके अकाउंट तक नहीं पहुंचा हो।

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला