

Highlight:
Flipkart के ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति कंपनी छोड़ने जा रहे हैं।
Flipkart ने 25 नवंबर 2026 को उनके जाने की पुष्टि कर दी है।
CEO का 4 दिसंबर को कंपनी में आखिरी दिन होगा।
Flipkart New CEO: Flipkart में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है। बता दें कि Walmart के स्वामित्व वाली Flipkart के ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति कंपनी छोड़ने जा रहे हैं। बता दें कि उन्होंने करीब एक दशक तक कंपनी की कमान संभाली है। वहीं Flipkart ने 25 नवंबर 2026 को उनके जाने की पुष्टि कर दी है।
जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में नए CEO के नाम का ऐलान किया जाएगा। तब तक चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर बालाजी त्यागराजन और कंपनी का बोर्ड कारोबार संभाल रहे है।
इसको लेकर Moneycontrol और Inc42 की रिपोर्ट में बताया गया है कि कृष्णमूर्ति को Walmart नेतृत्व की ओर से पद छोड़ने के लिए कहा गया था। लेकिन कंपनी ने उनके जाने की वजह सार्वजनिक नहीं की है। रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई है कि 4 दिसंबर को उनका कंपनी में आखिरी दिन होगा।
कल्याण कृष्णमूर्ति के बारे में बताए तो उन्होंने जनवरी 2017 में Flipkart के CEO पद को संभाला था। वहीं Walmart की ओर से 2018 में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के बाद उन्हें ग्रुप CEO की जिम्मेदारी मिली है। उनके नेतृत्व में Flipkart ने Amazon और Meesho जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने कारोबार का विस्तार किया है।
साथ ही Walmart International के प्रेसिडेंट और CEO क्रिस निकोलस ने उनके योगदान की तारीफ करते हुए कहा, "कल्याण की वजह से फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट दोनों बेहतर हैं। हम उनकी लीडरशिप, उनके द्वारा बनाए गए गवर्नेंस और कंपनी में उनके कई योगदानों के लिए आभारी हैं। हम उनके अगले एडवेंचर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"
वहीं कृष्णमूर्ति ने अपने बयान में कर्मचारियों, सेलर्स और पार्टनर्स का आभार जताया। उन्होंने कहा, "हमारी टीम ने लाखों भारतीयों के शॉपिंग करने का तरीका बदलने में मदद की है, देश भर में सेलर्स, एंटरप्रेन्योर्स और बिज़नेस के लिए चॉइस बढ़ाई है और मौके बनाए हैं। मैं उन कलीग्स, सेलर्स और पार्टनर्स का शुक्रगुजार हूं जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं। फ्लिपकार्ट की नींव मजबूत है और भविष्य रोमांचक है, और मैं टीम को हर सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।"
कल्याण कृष्णमूर्ति का जाना ऐसे समय हुआ है जब Flipkart अपने IPO की तैयारी और कारोबार को मुनाफे में लाने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी का IPO कम से कम 2028 तक टल सकता है। वहीं Walmart चाहती है कि सार्वजनिक लिस्टिंग पर विचार करने से पहले Flipkart FY27 के अंत तक EBITDA ब्रेक-ईवन हासिल करे। इसका मतलब है कि कंपनी अपने मुख्य कारोबार से होने वाले ऑपरेटिंग मुनाफे और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखेगी।
इसके अलावा कंपनी के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के बीच ESOP यानी Employee Stock Ownership Plan की रकम निकालने को लेकर भी चिंता रही है। देखा गया था कि पिछले एक साल में Flipkart के करीब 14 वरिष्ठ अधिकारियों के कंपनी छोड़ने की खबरें को सामने रखा है। लेकिन इन घटनाओं को कृष्णमूर्ति के जाने की सीधी वजह नहीं माना जा सकता।
Flipkart सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग तक सीमित नहीं रहना चाहती है। कंपनी Flipkart Minutes के जरिए क्विक कॉमर्स, फूड डिलीवरी, एंटरटेनमेंट और टिकट बुकिंग जैसे क्षेत्रों में विस्तार की कोशिश कर रही है। इन क्षेत्रों में उसे Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto जैसी कंपनियों से मुकाबला करना पड़ रहा है।
वहीं वित्तीय आंकड़ों की बात करें तो FY26 में Flipkart Group का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 18.2 फीसदी बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था। वहीं कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस 8,646 करोड़ रुपये से घटकर 8,468 करोड़ रुपये रह गया। ऐसे में नए CEO के सामने कारोबार का विस्तार करने के साथ मुनाफा बढ़ाने की भी बड़ी चुनौती होगी।