WhatsApp Green Dot In iPhone: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है ताकि उनका चैटिंग अनुभव और भी बेहतर बन सकें। ऐसे में अब कंपनी ने एक नया Green Dot फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। जिसकी मदद से यह जानना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा कि आपका कोई कॉन्टैक्ट इस समय ऑनलाइन है या नहीं। अभी के लिए यह फीचर चुनिंदा iPhone Beta यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है और आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स तक रोलआउट किया जाएगा।
वहीं इसको लेकर सामने आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब कोई यूजर WhatsApp पर एक्टिव होगा तो उसकी प्रोफाइल फोटो के नीचे एक हरा डॉट दिखाई देगा। जैसे ही वह ऑफलाइन होगा यह डॉट अपने आप गायब हो जाएगा। इससे यूजर्स को किसी का ऑनलाइन स्टेटस देखने के लिए बार-बार चैट ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अभी के लिए WhatsApp ने इस फीचर को Contact Info स्क्रीन तक सीमित रखा है। जिसका सीधा मतलब है कि आपको किसी चैट में जाकर यूजर के नाम या प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा तभी Green Dot दिखाई देगा। वैसे अभी यह फीचर मुख्य चैट लिस्ट या चैट विंडो में नजर नहीं आता। जैसा की सभी को पता है कि WhatsApp आमतौर पर किसी भी नए फीचर को पहले सीमित संख्या में बीटा यूजर्स के बीच टेस्ट करता है। यदि टेस्टिंग सफल रहती है तो बाद में उसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाता है।
इससे पहले Green Dot फीचर को Android Beta वर्जन में भी देखा जा चुका है जबकि अब यह WhatsApp Beta for iOS Version 26.26.10.72 इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स तक पहुंच चुका है।
इस नए फीचर को लेकर अगर आपके भी मन में प्राइवेसी को लेकर सवाल आ रहे है तो राहत की बात यह है कि WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि Green Dot पूरी तरह आपकी मौजूदा Privacy Settings का पालन करेगा। यदि आपने अपना Online Status किसी व्यक्ति या सभी लोगों से छिपा रखा है तो उन्हें Green Dot भी दिखाई नहीं देगा। जिसका सीधा मतलब है कि यह फीचर कोई नई जानकारी साझा नहीं करता बल्कि केवल मौजूदा ऑनलाइन स्टेटस को अधिक आसान और विजुअल तरीके से दिखाता है।
ये भी पढ़े: Jio का बड़ा धमाका, 900 से कम के 5 प्रीपेड प्लान में मिल रहा Extra Data, जानिए किस रिचार्ज में ज्यादा फायदा
फिलहाल Green Dot फीचर टेस्टिंग चरण में है। यदि कंपनी की टेस्टिंग सफल रहती है तो आने वाले महीनों में इसे Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म के सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। हालांकि WhatsApp ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में यूजर्स को फिलहाल इसके स्थिर अपडेट का इंतजार करना होगा।