Fraud से बचने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

क्या है मनी ट्रांसफर स्कैम? कैसे करें बचाव?

स्कैमर्स लोगों को अपनी बातों में फसाने के बाद कई तरीकों से उन्हें लूटते हैं। पहले तो लोग भरोसा जीतते हैं और उसके बाद फ्रॉड करते हैं। ऐसे में आज हम बताएंगे इससे बचने के कुछ तरीकों के बारे में।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. मिनी ट्रांसवर्स स्कैम फ्रॉड होता है, जिसमें स्कैमर्स फोन करके बैंक अकाउंट में से पैसे ट्रांसफर करने के लिए फंसाते हैं। इस तरह के फ्रॉड आज के समय में काफी ज्यादा होने लगे हैं, जिसमें लोगों के पास ऐसे कॉल्स आते हैं। स्कैमर्स लोगों को अपनी बातों में फसाने के बाद कई तरीकों से उन्हें लूटते हैं। पहले तो लोग भरोसा जीतते हैं और उसके बाद फ्रॉड करते हैं। ऐसे में आज हम बताएंगे इससे बचने के कुछ तरीकों के बारे में।

फोन कॉल

आमतौर पर इस तरह की फ्रॉड कॉल में स्कैमर्स लोगों को अपने परिचित या फिर दूर के रिश्तेदार बनाकर फोन करते हैं और किसी काम के सिलसिले में अर्जेंट पैसे मांगते हैं। आपको इस तरह की कॉल पर तुरंत भरोसा नहीं करना है।

जल्दबाजी

स्कैमर्स ज्यादातर लोगों पर फैसला लेने का दबाव डालते हैं। वे ऐसा करते हैं कि आप तुरंत ही पैसे ट्रांसफर करने पर मजबूर हो जाएं। स्कैमर्स ये भी कहते हैं कि आपको नुकसान झेलना पड़ेगा, नहीं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो जाएगी।

स्कीम

स्कैमर्स लोगों को अपनी जाल में फसाने के लिए चालबाजी की हदें पार करते हुए स्कीम के बारे में भी बताते हैं, जिसमें कई चरण होते हैं और वे पैसे मांगते हैं।

किस तरीके से करें सुरक्षा

  • अगर आप इस तरह के स्कैम से बचना चाहते हैं, तो आपको अचानक आई कॉल पर भरोसा नहीं करना है। आपको हमेशा दोबारा चेक जरूर करना है कि जो निजी जानकारी आपसे मांगी जा रही है, वह वैलिड है या नहीं, या फिर जिसका कॉल आया है, वह सही है या नहीं।
  • संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक करने से भी आपको बचना है, क्योंकि इस तरह के लिंक सीधा आपके पैसे अकाउंट से उड़ा सकते हैं। आपको हमेशा मजबूत पासवर्ड बनाकर रखना है, जो जल्दी ना टूटे, और टू-स्टेप वेरिफिकेशन को भी अथॉरिटी देनी है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं