Vivo V80 launch in India: Vivo ने भारत में अपनी V-Series का नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी का यह फोन Vivo V70 के बाद आया है और इसमें हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और Zeiss के साथ तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फोन की एक खास बात इसकी 7,200mAh बैटरी का होना भी है। साथ ही इस नए फोन को भारत में शुरुआती कीमत 62,999 रुपये में पेश किया गया है।
Vivo V80 के बारे में बताए तो इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 62,999 रुपये है। वहीं 8GB+256GB वेरिएंट 69,999 रुपये और 8GB+512GB मॉडल 79,999 रुपये में आता है। साथ ही इस फोन में Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem कलर ऑप्शन को चुनने के लिए रखा गया है। बता दें कि फोन की बिक्री 13 अक्टूबर से Flipkart और Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू कि जा रही है। वहीं लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक या 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस का विकल्प भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा 100GB Google One स्टोरेज भी बिना अतिरिक्त कीमत के दिया जाएगा।
Vivo V80 में मिलने वाले फीचर्स को देखे तो इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रेजोल्यूशन 1,260x2,750 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसको आसान भाषा में समझें तो इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और सपोर्टेड कंटेंट में स्क्रीन को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करता है। वहीं फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर चलता है।
कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य कैमरा OIS और ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। इसके साथ 50MP Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए भी 50MP Zeiss कैमरा दिया गया है। साथ ही Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है जो धूल और पानी से सुरक्षा के लिए है। कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।