Amazon-Flipkart Sale 2026: iPhone, MacBook और iPad पर मिल सकते हैं बड़े ऑफर, जानें डिस्काउंट की जानकारी

Apple Sale Offers: iPhone, MacBook या iPad खरीदने का प्लान बना रहे है तो आने वाली Amazon और Flipkart कि सेल में इन पर खास ऑफर देखने को मिलने वाले है।
Amazon-Flipkart Sale 2026 Huge offers likely on iPhone, MacBook, and iPad
Amazon And Flipkart पर आने वाली सेल।Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

Amazon And Flipkart Sale: फेस्टिव सीजन में नया iPhone, MacBook या iPad खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस हफ्ते शुरू होने वाली Amazon और Flipkart की बड़ी सेल में आपको शानदार ऑफर्स मिल सकते है। वहीं Amazon Great Indian Festival 2026 और Flipkart Big Billion Days 2026 में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल रहे है। जिसमें Amazon की सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है जबकि Flipkart पर Early Access 8 अक्टूबर और आम ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

iPhone 17 समेत Apple डिवाइस पर नजर

देखा जा रहा है कि Apple डिवाइस इस फेस्टिव सेल में खरीदारों की खास पसंद लोगों के बीच है। वहीं Flipkart ने Big Billion Days के दौरान Apple समेत कई बड़े ब्रांड्स पर डील और एक्सचेंज बेनिफिट की जानकारी दी है। ऐसे में iPhone 17 की मौजूदा Apple कीमत ₹99,900 से शुरू होती है। वहीं Flipkart पर 256GB मॉडल की ₹79,900 वाली लिस्टिंग पहले भी देखी गई है लेकिन सेल के दौरान अंतिम कीमत और उपलब्ध ऑफर स्टॉक व शर्तों के आधार पर बदल सकते हैं।

बता दें कि Apple का MacBook Neo भी इस बार ध्यान खींच सकता है। जिसमें Apple ने इसे भारत में ₹69,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था जबकि मौजूदा Apple Store पर इसकी कीमत ₹79,900 से शुरू दिखाई जा रही है। इसलिए खरीदारी से पहले सेल प्राइस की तुलना मौजूदा कीमत से करना एक सही फैसला होगा।

MacBook और iPad पर भी मिल सकता है फायदा

देखा जा रहा है कि सेल में MacBook Air और iPad जैसे प्रोडक्ट पर भी ऑफर देखने को मिल सकता है। जिसको उदाहरण के लिए देखे तो Flipkart पर कुछ MacBook Air मॉडल ₹1,24,900 के आसपास लिस्टेड हैं। वहीं 11-इंच iPad Air M4 की कीमत अलग-अलग रिटेलर्स पर करीब ₹85,490 तक देखी गई है। लेकिन इन्हें Amazon या Flipkart की फेस्टिव सेल की पक्की कीमत नहीं माना जाना चाहिए।

Amazon-Flipkart Sale 2026 Huge offers likely on iPhone, MacBook, and iPad
OpenAI के AI Safety पर उठे सवाल, सेफ्टी लीडर David Robinson ने छोड़ी कंपनी, बोले- Trial and Error का समय खत्म

SBI, Axis और ICICI कार्ड पर डिस्काउंट

Amazon पर SBI Credit और Debit Card के साथ EMI ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट की जानकारी दी जा रही है। वहीं Flipkart पर Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से पात्र ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज और EMI जैसे फायदे भी कुछ प्रोडक्ट पर लागू हो सकते हैं। इसको खरीदारी से पहले सिर्फ सेल प्राइस देखना पर्याप्त नहीं होगा। इसमें बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और वास्तविक भुगतान राशि तीनों की तुलना करें, क्योंकि किसी डिवाइस की सबसे कम दिखने वाली कीमत हर ग्राहक के लिए अंतिम कीमत जरूरी नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com