Vivo V60 में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Vivo) 
टेक्नॉलजी

Vivo V60 जल्द होगा भारत में लॉन्च, फीचर्स और कीमत को लेकर आई बड़ी जानकारी

Vivo V60 Features: Vivo भारत में Vivo V60 लॉन्च करने वाला है। हालांकि अभी लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अभी से फोन के आने वाले फीचर्स वायरल हो रहे है।

सिमरन सिंह

Vivo V60 Launch in India: Vivo भारत में एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo V60 जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देगा। हालांकि अभी लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 12 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। इसकी संभावित कीमत ₹37,000 से ₹40,000 के बीच बताई जा रही है।

लॉन्च और उपलब्धता

Vivo India ने हाल ही में एक टीज़र के ज़रिए खुलासा किया था कि Vivo V60 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक फोन की उपलब्धता और सटीक लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं की है।

कौन-से कलर ऑप्शन होंगे उपलब्ध?

लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन तीन शानदार रंगों में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें Auspicious Gold, Mist Grey, और Moonlit Blue शामिल होगे।

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V60 में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। इसका डिज़ाइन फ्लैट होगा, जो यूजर्स को प्रीमियम लुक और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा।

कैमरा सेटअप

कैमरा को देखते बुए भी यह फोन दमदार साबित हो सकता है। फोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। जो कई मामलों में खास है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड शूटर और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट भी करेगा। फ्रंट कैमरा भी 50MP का होगा, जो शानदार सेल्फी एक्सपीरियंस देगा।

बैटरी और परफॉर्मेंस

फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही यह फोन Android 16-आधारित FuntouchOS पर रन करेगा।

अन्य फीचर्स

फोन को IP68 और IP69 रेटिंग्स मिली हैं, जिससे यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट होगा। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।

ध्यान देंने वाली बात

Vivo V60 भारतीय बाजार में प्रीमियम फीचर्स के साथ उतरने जा रहा है। इसकी कीमत और कैमरा क्वालिटी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान