-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Vivo X200 Smartphone Series Launch On December 12 With 200mp Zeiss Camera And Great Display
VIVO X200 स्मार्टफोन सीरीज की 12 दिसंबर को मार्केट में हो रही एंट्री, मिलेंगे 200MP ZEISS कैमरा और शानदार डिस्प्ले
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
वीवो X200 प्रो वर्जन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसे ZEISS ऑप्टिक्स ब्रांड के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला 200MP ZEISS APO कैमरा होगा।

वीवो X200 - फोटो सोर्स - वीवो डॉट कॉम
नवभारत टेक डेस्क : मोबाइल मैन्युफैक्चर्रस कंपनी वीवो12 दिसंबर को अपनी नई X200 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। बता दें, इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए जाने हैं, जिसमें X200 और X200 प्रो शामिल हैं। वीवो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स और वेबसाइट पर इसकी टीजर जारी कर इस लॉन्च डेट की जानकारी दे दी है। इन स्मार्टफोन्स में कुछ नई और दमदार फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं।
कैमरा और डिस्प्ले
वीवो X200 प्रो वर्जन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जिसे ZEISS ऑप्टिक्स ब्रांड के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला 200MP ZEISS APO कैमरा होगा, जो हाई-एंड फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। X200 स्मार्टफोन में 50MP सोनी LYT (OIS), 50MP अल्ट्रावाइड (सैमसंग JN1) और 50MP टेलीफोटो लेंस (सोनी IMX882, 3x जूम) मिलेगा, जबकि X200 प्रो में 200MP टेलीफोटो लेंस (सैमसंग HP9, 3.7x जूम) होगा।
डिस्प्ले की बात करें तो X200 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, वहीं X200 प्रो में 6.78 इंच का डिस्प्ले होगा, जो शानदार विजुअल्स देगा। दोनों डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 नीट्स तक होगी, जो बाहर के उजाले में भी बेहतरीन व्यू प्रदान करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
iPhone छोड़कर Android पर जाना हुआ बेहद आसान, अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के मिनटों में ट्रांसफर होगा डेटा
सरकार ने Play Store से क्यों हटाया BAT-BMS App, जानें इसके पीछे का पूरा कारण?
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
US Government On AI: अमेरिका ने दो एडवांस्ड AI मॉडल्स पर लगाया बैन, भारत समेत दुनिया पर क्या होगा असर?
पावरफुल परफॉर्मेंस और बैटरी
यह स्मार्टफोन सीरीज मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रॉसेसर पर रन करेगी, जो फनटच OS 15 के साथ काम करेगा। यह चिपसेट शानदार मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस देगा। बैटरी के मामले में, X200 में 5800mAh की बैटरी होगी, जो 90W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं, X200 प्रो में 6000mAh बैटरी होगी, जिसमें 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
रैम और स्टोरेज
वीवो X200 स्मार्टफोन सीरीज में 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है, जो स्टोरेज और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन रहेगा। वीवो ने फिलहाल स्मार्टफोन्स की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये स्मार्टफोन 12 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे।
टेक की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Vivo x200 smartphone series launch on december 12 with 200mp zeiss camera and great display
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
Jul 08, 2026 | 07:07 AMमहिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
Jul 08, 2026 | 07:06 AMमुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
Jul 08, 2026 | 07:05 AM5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Jul 08, 2026 | 07:02 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे
Jul 08, 2026 | 06:59 AMदिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














