क्या होते है प्लेन के Srcurity Check. (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

एयरप्लेन उड़ान से पहले होते हैं ये ज़रूरी सुरक्षा जांच, जानिए हर चरण का पूरा विवरण

हवाई यात्रा से पहले एयरपोर्ट पर किए जाने वाले सख्त सुरक्षा चेक विमान उड़ान से पहले जांच प्रक्रिया से गुजरते हैं ताकि यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न आए और सफर सुरक्षित रहे।

सिमरन सिंह

हवाई यात्रा को सबसे सुरक्षित परिवहन माध्यम माना जाता है, और इसका श्रेय एयरपोर्ट पर किए जाने वाले सख्त सुरक्षा चेक्स को भी जाता है। जब भी कोई विमान उड़ान भरता है, उससे पहले कई तरह की जांच प्रक्रिया से गुजरता है ताकि यात्री, क्रू और विमान तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आइए जानते हैं कि एक हवाई जहाज़ के उड़ान भरने से पहले कौन-कौन सी सुरक्षा जांच की जाती है।

1. क्लीनिंग और विजुअल इंस्पेक्शन

फ्लाइट के लैंड होने के बाद ग्राउंड स्टाफ द्वारा विमान की अच्छी तरह से सफाई की जाती है और किसी संदिग्ध वस्तु की खोज के लिए विजुअल जांच होती है। यह सुनिश्चित करता है कि कोई खतरे की वस्तु विमान में न रह जाए।

2. कंट्रोल सर्फेस और व्हील चेकिंग

विमान के पहिए, ब्रेक सिस्टम, विंग्स और कंट्रोल सर्फेस (जैसे फ्लैप्स, एलरॉन्स) की जांच इंजीनियर्स द्वारा की जाती है ताकि टेक-ऑफ के समय किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी न हो।

3. फ्यूल और लिक्विड लेवल टेस्टिंग

फ्लाइट से पहले फ्यूल की मात्रा और उसकी गुणवत्ता की जांच की जाती है। इसके अलावा इंजन में किसी तरह का ऑयल या हाइड्रोलिक लीक तो नहीं, यह भी देखा जाता है।

4. बम और एक्सप्लोसिव स्कैनिंग

सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम विशेष तौर पर बॉम्ब स्क्वॉड की मदद से विमान में बम या अन्य विस्फोटक पदार्थों की जांच करती है। यह प्रक्रिया विशेष उपकरणों और ट्रेंड डॉग्स के जरिये की जाती है।

5. कैबिन और कॉकपिट सिक्योरिटी चेक

कैबिन क्रू और पायलट्स की ओर से भी कॉकपिट के उपकरणों, इमरजेंसी सिस्टम और कम्युनिकेशन डिवाइसेज़ की फाइनल चेकिंग होती है।

6. पैसेंजर और लगेज स्कैनिंग

विमान में चढ़ने से पहले सभी यात्रियों और उनके सामान की जांच मेटल डिटेक्टर, एक्स-रे मशीन और बॉडी स्कैनर से की जाती है।

जोखिम से बचाने का काम

हर उड़ान से पहले यह बहुस्तरीय सुरक्षा प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि आसमान में किसी भी प्रकार का जोखिम न हो। एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे के बाद अब एयरलाइंस इन सभी चेक्स को और सख्ती से लागू कर रही हैं ताकि भविष्य में किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट