home security को ध्यान में रखते हुए करें ये काम। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अपनी घर की सुरक्षा को टेक्नोलॉजी से इस तरह बनाएं मजबूत, नहीं लगेगी बुरी नजर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट गैजेट्स की मदद से आप अपने घर को और सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 ज़रूरी स्मार्ट गैजेट्स के बारे में, जो आपके घर की सुरक्षा को बेहतर बनाएंगे।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: हाल ही में सैफ अली खान के साथ हुई घटना ने हर किसी को घर की सुरक्षा के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। आज के दौर में तकनीक ने सुरक्षा को नए आयाम दिए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट गैजेट्स की मदद से आप अपने घर को और सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 ज़रूरी स्मार्ट गैजेट्स के बारे में, जो आपके घर की सुरक्षा को बेहतर बनाएंगे।

1. स्मार्ट डोरबेल कैमरा

अगर आप अकेले रहते हैं या आपके परिवार में बुज़ुर्ग हैं, तो स्मार्ट डोरबेल कैमरा एक ज़रूरी डिवाइस है। इसकी मदद से आप घर से दूर रहते हुए भी अपने दरवाजे पर नज़र रख सकते हैं। यह डिवाइस आपके फोन से जुड़ जाती है, जिससे आप न केवल देख सकते हैं बल्कि बात भी कर सकते हैं। इसमें मोशन डिटेक्शन और नाइट विजन जैसे फीचर्स हैं, जो दिन-रात सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

2. स्मार्ट लॉक

चाबी के झंझट को खत्म करने के लिए स्मार्ट लॉक का इस्तेमाल करें। ये लॉक पिन कोड, स्मार्टफोन ऐप या बायोमेट्रिक तरीके से खुलते हैं। इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर ये आपको अलर्ट भी भेजते हैं।

3. सिक्योरिटी कैमरा

उन्नत एचडी कैमरे आपके घर की हर गतिविधि पर नज़र रखते हैं। इनमें एआई-आधारित मोशन डिटेक्शन, वाइड-एंगल व्यू और अलार्म जैसी सुविधाएं होती हैं।

4. मोशन सेंसर लाइट्स

इन लाइट्स की खासियत है कि ये किसी भी अनचाही हरकत पर अपने आप जल जाती हैं। इससे न केवल चोर भागते हैं, बल्कि ये बिजली की खपत भी कम करती हैं। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

5. स्मार्ट विंडो और डोर सेंसर

यह छोटा डिवाइस दरवाजे या खिड़की के बिना बताए खुलने पर आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। यह आपके सुरक्षा सिस्टम से जुड़ा होता है, जिससे आप फोन पर हर गतिविधि को ट्रैक कर सकते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें