SAT Preparation Gemini (Source. Google Blog) 
टेक्नॉलजी

SAT की तैयारी अब बिल्कुल मुफ्त, Google Gemini से मिलेगा पूरा कोर्स और इंस्टेंट रिजल्ट

SAT Preparation: कई छात्र SAT की तैयारी करते हैं, क्योंकि इसी एग्जाम के जरिए उन्हें अमेरिका के टॉप कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन का मौका मिलता है। अब ऐसे छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई।

सिमरन सिंह

Full SAT Course With Google Gemini: हर साल लाखों छात्र SAT की तैयारी करते हैं, क्योंकि इसी एग्जाम के जरिए उन्हें अमेरिका के टॉप कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन का मौका मिलता है। अब ऐसे छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Google Gemini अब SAT की तैयारी में स्टूडेंट्स की मदद करने जा रहा है। इस अपडेट की जानकारी खुद Google CEO सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

सुंदर पिचाई का बड़ा ऐलान

सुंदर पिचाई ने पोस्ट में लिखा कि यह “स्टूडेंट के लिए अपडेट” है। अब छात्र पूरी तरह मुफ्त में SATs की पूरी तैयारी Gemini के साथ कर सकेंगे। इसके लिए Google ने The Princeton Review के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे छात्रों को भरोसेमंद और स्टैंडर्ड कंटेंट मिलेगा। यानी अब महंगे कोचिंग क्लास या मोटी फीस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आने वाले दिनों में और टेस्ट होंगे शामिल

पोस्ट के मुताबिक, SAT की तैयारी की सुविधा आज से शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसमें और भी टेस्ट जोड़े जाएंगे। छात्रों को यहां पूरा प्रैक्टिस सेट मिलेगा, जिससे वे रियल एग्जाम जैसा अनुभव ले सकेंगे। इसके अलावा, छात्र अपने रिजल्ट और फीडबैक भी आसानी से देख पाएंगे।

स्टूडेंट को मिलेगा पूरा फुल-लेंथ कोर्स

Gemini के इस नए अपडेट के जरिए स्टूडेंट्स को बिल्कुल फुल प्रैक्टिस पेपर जैसा अनुभव मिलेगा। हर सवाल के बाद इंस्टेंट फीडबैक और स्कोर दिखाया जाएगा। अगर किसी सवाल में दिक्कत आती है, तो Gemini उसी समय उसे सॉल्व करने में भी मदद करेगा। इससे छात्रों को अपनी कमजोरियों को पहचानने और सुधारने का मौका मिलेगा।

कॉन्सेप्ट को स्टेप-बाय-स्टेप समझाएगा Gemini

अगर किसी छात्र को कोई सवाल समझ में नहीं आता, तो Gemini उस कॉन्सेप्ट को स्टेप बाई स्टेप आसान भाषा में समझाएगा। इतना ही नहीं, अगर किसी छात्र ने सिर्फ अनुमान से जवाब दिया और वह सही निकल गया, तब भी AI पूरी लॉजिक समझाकर यह सुनिश्चित करेगा कि समझ मजबूत हो, न कि सिर्फ किस्मत का खेल।

आगे और भी एग्जाम की तैयारी संभव

फिलहाल Gemini में सिर्फ SAT प्रैक्टिस टेस्ट को शामिल किया गया है, लेकिन सुंदर पिचाई ने कंफर्म कर दिया है कि आने वाले समय में और भी एग्जाम कोर्स जोड़े जाएंगे। इससे भविष्य में दूसरे कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी भी आसान हो सकती है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे