Samsung को लेकर आई जरूरी कदम। (सौ. Samsung) 
टेक्नॉलजी

Samsung ने चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए बंद किया अपडेट सपोर्ट, देखें पूरी लिस्ट

Samsung India No Update: सैमसंग स्मार्टफोन लंबे समय से सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने के लिए मशहूर सैमसंग ने अब कुछ चुनिंदा मॉडल्स के लिए अपडेट सपोर्ट बंद करने जा रहे है।

सिमरन सिंह

Samsung Update: अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। लंबे समय से सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने के लिए मशहूर सैमसंग ने अब कुछ चुनिंदा मॉडल्स के लिए अपडेट सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। इसका सीधा सा मतलब है कि इन फोन्स को अब कोई सिक्योरिटी पैच या बग फिक्स नहीं मिलेगा। ऐसे में अगर फोन में कोई खराबी या सिक्योरिटी से जुड़ी समस्या आती है, तो कंपनी उसे ठीक करने के लिए अपडेट जारी नहीं करेगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

साल 2021 में लॉन्च हुए मॉडल्स के लिए सैमसंग ने दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया था। अब इन मॉडल्स का अपडेट साइकिल पूरा हो चुका है, जिसके चलते कंपनी ने इनका सपोर्ट खत्म करने का फैसला किया है।

इन मॉडलों पर पड़ेगा असर

सैमसंग के इस कदम का सीधा असर इन मॉडलों के यूज़र्स पर पड़ेगा:

  • Galaxy A22
  • Galaxy F22
  • Galaxy M42 5G
  • Galaxy M32

इन स्मार्टफोन्स को आखिरी बड़ा अपडेट Android 13 दो साल पहले मिला था। अब इन डिवाइसेज को न तो सिक्योरिटी पैच मिलेगा और न ही कोई नया सॉफ्टवेयर अपडेट। जिन यूजर्स के पास अभी भी ये मॉडल्स हैं, उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी के लिए अपने फोन अपग्रेड करने की सलाह दी जाती है।

आजकल के मिड-रेंज फोन्स में क्या खास है

वर्तमान में, कई मिड-रेंज स्मार्टफोन तीन से चार साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और लगभग पाँच साल के सुरक्षा अपडेट प्रदान करते हैं। इससे डिवाइस लंबे समय तक सुचारू प्रदर्शन और उन्नत सुरक्षा सुविधाएँ प्रदान कर पाता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिलता है।

नया फोन लेते समय रखें ये बात ध्यान में

अगर आप नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह जरूर देख लें कि फोन को कितने सालों तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। सैमसंग की S सीरीज 7 OS अपडेट देने के लिए जानी जाती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?