Apple Vs Samsung के बीच में जंग। Source. Gemini
टेक्नॉलजी

Samsung ने Apple के फोल्डेबल iPhone का उड़ाया मजाक, कहा- हमारे पुराने आइडिया को दोहराना बंद करें

Samsung vs Apple: Apple के फोल्डेबल iPhone Duo की लॉन्चिंग के बाद से ही Samsung और उसके बीच सोशल मीडिया पर ट्रोल करने कि जंग शुरू हो गई है।

सिमरन सिंह

Samsung vs Apple Roast War: Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर टेक जगत में चर्चा तेज कर दी है लेकिन इस बार सुर्खियों में फोन से ज्यादा दो दिग्गज कंपनियों की नोकझोंक सामने आ रही है। बता दें कि Apple के फोल्डेबल iPhone Duo की लॉन्चिंग के बाद प्रतिद्वंद्वी Samsung ने सोशल मीडिया पर Apple को जमकर ट्रोल किया है। जिसमें Samsung का इशारा साफ था कि फोल्डेबल फोन की दुनिया में Apple काफी देर से आया है।

Samsung ने किए लगातार कई पोस्ट

देखा जा रहा है कि Samsung Mobile US ने X पर Apple के नए फोल्डेबल iPhone को लेकर कम से कम आठ पोस्ट किए। जिसमें कंपनी ने Apple के डिजाइन और फोल्डेबल कैटेगरी में देर से एंट्री करने पर निशाना साधा था।

एक पोस्ट में Samsung ने लिखा, “जब आप हमारा बचा हुआ खाना दोबारा गर्म कर लें, तो हमें बताएं।” इसको पोस्ट करते हुए कंपनी ने Apple पर पुराने आइडिया को नए अंदाज में पेश करने का तंज कसा है।

वहीं एक अन्य पोस्ट में Samsung ने #ItsTimeToSwitch हैशटैग के साथ लिखा, “अब तक तो सब वैसा ही है।”

इसके बाद कंपनी ने एक और पोस्ट में पूछा, “यह बहुत जाना-पहचाना लग रहा है। क्या यह Sims का सीक्वल है?” इस पोस्ट के जरिए Samsung ने यह बताने की कोशिश की है कि Apple का नया फोल्डेबल फोन उसके पुराने प्रोडक्ट्स से काफी मिलता-जुलता है।

Duolingo भी हुआ Samsung के मजाक में शामिल

Samsung ने इस ऑनलाइन मजाक को और दिलचस्प बनाने के लिए भाषा सीखने वाले प्लेटफॉर्म Duolingo को भी इसमें शामिल हो गया है। जिसमें iPhone Duo नाम को लेकर Samsung ने Apple पर कॉपी करने का मजाक बनाया। वहीं Duolingo ने भी साथ देते हुए “हमने उल्लंघन किया।” कैप्शन वाला मीम शेयर किया था। वैसे बता दें कि Samsung और Apple की यह सोशल मीडिया जंग नई नहीं है। Samsung पहले भी iPhone यूजर्स और Apple की रणनीति पर विज्ञापनों और पोस्ट के जरिए तंज कसता रहा है।

Apple के फैंस ने संभाला मोर्चा

वैसे Apple ने Samsung के पोस्ट पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया है लेकिन उसके समर्थक जरूर सामने आ गए। बता दें कि Apple Design नाम के एक फैन अकाउंट ने Samsung पर पलटवार करते हुए लिखा, “सैमसंग इस समय मानसिक रूप से टूट चुका है,”

एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “सैमसंग iPhone का मज़ाक उड़ा रहा है, जबकि उन्हें अच्छी तरह पता है कि अगले साल वे भी इसे कॉपी करने वाले हैं।” वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि Apple ने फोल्डेबल फोन को ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार किया है। लेकिन ये प्रतिक्रियाएं Apple की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं हैं।

iPhone Duo में क्या है खास?

iPhone Duo के बारे में बताए तो इसकी कीमत भारत में 2,99,900 रुपये बताई गई है। वहीं फोन में 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले और खुलने पर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसमें A20 Pro चिप, टाइटेनियम फ्रेम, कस्टम हिंज और डुअल 48MP कैमरा सिस्टम दिया गया है। साथ ही Apple ने फोल्डेबल स्क्रीन के हिसाब से iOS 27 को भी नए तरीके से डिजाइन किया है। फोन में मल्टीटास्किंग और ऐप्स को साथ-साथ चलाने की सुविधा मिलेगी। वहीं भारत में इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंने वाले है।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?