

Apple New Siri AI: Apple के Surprise and Shine इवेंट में नई डिवाइसेज के साथ एक और बड़े बदलाव देखने को मिल है। जिसमें इस बार कंपनी की नई AI वाली Siri पर खास नजर गई है। बता दें कि Apple लंबे समय से अपने वॉयस असिस्टेंट को ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रहा है और अब ऐसा लग रहा है कि यूजर्स का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। इस बारे में कंपनी ने 2024 में ही संकेत दे दिया था कि Siri को बड़े स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। जिसका मकसद सिर्फ सवालों के जवाब देना नहीं बल्कि यूजर के रोजमर्रा के कामों में सक्रिय रूप से मदद करना भी शामिल होगा।
इस साल जून में Apple ने नई Siri की पहली झलक दिखाई थी। इसके बाद कुछ यूजर्स को iOS 27 के बीटा वर्जन में इसे आजमाने का मौका भी मिला था। वहीं नई Siri की सबसे बड़ी खासियत यह हो सकती है कि यह iPhone में मौजूद अलग-अलग जानकारी को समझकर ज्यादा उपयोगी जवाब दे सकेगी। जिसमें ईमेल, कैलेंडर, नोट्स और दूसरी जरूरी जानकारी के संदर्भ को समझकर Siri यूजर की जरूरत के हिसाब से मदद कर सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि हर बार अलग-अलग जानकारी समझाने की जरूरत कम हो सकती है।
बता दें कि नई Siri को Apple Intelligence की ताकत के साथ लाया गया है। इससे यह सामान्य भाषा में पूछे गए सवालों को बेहतर तरीके से समझने, इंटरनेट से जानकारी खोजने और स्क्रीन पर मौजूद चीजों को पहचानने में सक्षम हो सकती है। वहीं Apple एक अलग Siri ऐप का विकल्प भी दे रहा है जहां यूजर Siri से उसी तरह बातचीत कर सकेंगे जैसे किसी चैट ऐप में मैसेज करते हैं। इतना ही नहीं कैमरे के साथ भी Siri का इस्तेमाल किया जा सकेगा। जिसमें आप कैमरा किसी वस्तु की तरफ करके उसके बारे में सवाल पूछ सकते हैं और Siri उस चीज से जुड़ी जानकारी देने में मदद कर सकती है।
जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि नई Siri और Apple Intelligence सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहने वाली। इसमें फोटो एडिटिंग में तस्वीर को बड़ा करना, किनारों को बढ़ाना या उसका नजरिया बदलना जैसे काम किए जा सकेंगे। वहीं Image Playground की मदद से दिए गए विवरण के आधार पर तस्वीर तैयार करने का विकल्प भी दिया जा रहा है। इसके अलावा Notes, ईमेल और Messages जैसे ऐप्स में लिखने या मौजूदा टेक्स्ट को बदलने में भी Siri मदद कर सकती है। इससे रोजमर्रा के कई छोटे-छोटे काम सीधे फोन से करना आसान हो सकता है।
नई Siri को फिलहाल बीटा वर्जन में आजमाया जा सकता है। वहीं Apple ने बताया है कि इसका इंग्लिश वर्जन इस साल iOS 27 और macOS 27 के साथ यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। जिसकी शुरुआत में बीटा यूजर्स के लिए कुछ इस्तेमाल की सीमाएं भी हो सकती हैं। वहीं कुल मिलाकर देखें तो Apple Siri को महज वॉयस असिस्टेंट से आगे ले जाकर ऐसा AI साथी बनाने की कोशिश कि जा रही है जो फोन में मौजूद जानकारी को समझे और यूजर के काम को ज्यादा आसान बनागी।