Airtel के 37.6 करोड़ ग्राहकों को बड़ा तोहफा, 12 महीने तक फ्री मिलेगा Duolingo Super, ऐसे उठाएं फायदा

Airtel Duolingo Partnership: क्या आप भी भाषा सीखने के शौकीन है तो आपके लिए एक खास जानकारी सामने आई है। Duolingo ने भारती एयरटेल के साथ साझेदारी कर ली है।
Airtel 376 million subscribersGet Duolingo Super for free for 12 months srs13
Airtel Duolingo की साझेदारी।Souurce. Social Media
Published on
Updated on

Duolingo Super Subscription: क्या आप भी भाषा सीखने के शौकीन है तो आपके लिए एक खास जानकारी सामने आई है। बता दें कि दुनिया के लोकप्रिय मोबाइल लर्निंग प्लेटफॉर्म Duolingo ने भारती एयरटेल के साथ साझेदारी कर ली है। जिस डील के तहत एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाएगा। वहीं इसमें खास बात यह है कि इस ऑफर का फायदा मोबाइल के साथ-साथ वाई-फाई और DTH ग्राहकों को भी मिलने वाला है।

12 महीने तक मिलेगा विज्ञापन-मुक्त लर्निंग एक्सपीरियंस

जानकारी में बताया जा रहा है कि Super Duolingo के जरिए यूजर्स को सामान्य वर्जन के मुकाबले ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इसमें विज्ञापन-मुक्त सीखने का अनुभव, अनलिमिटेड एनर्जी, पर्सनलाइज्ड प्रैक्टिस और गलतियों की समीक्षा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा AI की मदद से रीयल-टाइम बोलने का अभ्यास भी किया जा सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि यूजर सिर्फ शब्द और ग्रामर पढ़ने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि बातचीत के जरिए भाषा बोलने का आत्मविश्वास भी बढ़ा सकेगा।

Airtel ऐप से मिलेगा ऑफर, क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं

इस ऑफर का इस्तेमाल करने के लिए किसी क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होने वाली है। बताया जा रहा है कि एयरटेल के मोबाइल, Wi-Fi और DTH ग्राहक Airtel ऐप के जरिए Super Duolingo की सदस्यता एक्टिवेट कर सकते है। वहीं Duolingo पर 40 से ज्यादा भाषाओं के कोर्स उपलब्ध हैं। जिसमें प्लेटफॉर्म छोटे-छोटे पाठ, गेमिफिकेशन और AI आधारित फीचर्स के जरिए सीखने को आसान और मनोरंजक बनाने पर जोर देता है। वहीं भाषा के अलावा यहां शतरंज, गणित और संगीत भी सीखा जा सकता है।

Airtel 376 million subscribersGet Duolingo Super for free for 12 months srs13
Explainer: OpenAI का GPT-6 Astra लॉन्च, क्या शुरू हो गया AGI का दौर? कंप्यूटर खुद चलाएगा AI, जानिए पूरी ताकत

भारत में बढ़ रही भाषा सीखने की मांग

Duolingo India की बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख राशि धनानी ने कहा, "भारत हमारे सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। छात्रों, पेशेवरों और तेजी से वैश्विक होते कार्यबल की जरूरतों के कारण भाषा सीखने की मांग लगातार बढ़ रही है। भाषा सीखना सभी के लिए सुलभ, रोचक और ऐसा होना चाहिए जिसे लोग आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना सकें। एयरटेल के साथ हमारी साझेदारी सुपर डुओलिंगो को और अधिक लोगों तक पहुंचाएगी। इससे देश भर के शिक्षार्थियों को बेहतर सीखने का अनुभव मिलेगा साथ ही उन्हें मोटिवेटेड रहने और लगातार प्रगति करने के अधिक अवसर मिलेंगे।"

वहीं Duolingo भारत में स्थानीय भाषाओं के जरिए अंग्रेजी सीखने के विकल्प भी बढ़ा रहा है। बता दें कि हाल ही में प्लेटफॉर्म ने पंजाबी के माध्यम से अंग्रेजी सीखने का कोर्स शुरू किया है। इसके अलावा हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू के जरिए भी सीखने के विकल्प मौजूद हैं।

ध्यान देने वाला वाला नोट: ग्राहकों को मिलने वाले लाभ मौजूदा Super Duolingo सब्सक्रिप्शन के आधार पर हैं और 1 वर्ष के लिए मान्य हैं। नियम और शर्तें लागू।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com