Highlight:
Samsung फ्लैगशिप फोन में Privacy Display फीचर का विस्तार कर सकती है।
स्टैंडर्ड Galaxy S27 और Galaxy S27+ को इससे बाहर रखा जा सकता है।
पहले लीक में Galaxy S27 Pro की संभावित कीमत 1,299 डॉलर बताई गई थी।
Galaxy S27 Ultra leak: Samsung के अपकमिंग Galaxy S27 सीरीज के स्मार्टफोन को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बता दें कि कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में Privacy Display फीचर का विस्तार कर सकती है। जिसमें सामने आई एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फीचर सिर्फ Galaxy S27 Ultra तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि Galaxy S27 Pro में भी दिया जा सकता है। लेकिन स्टैंडर्ड Galaxy S27 और Galaxy S27+ को इससे बाहर रखा जा सकता है।
ऐसे में अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Samsung के महंगे स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स को पब्लिक प्लेस में स्क्रीन की प्राइवेसी से जुड़ा एक खास फायदा मिल जाएगा। लेकिन अभी के लिए कंपनी ने Galaxy S27 सीरीज या इन फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए इन जानकारियों को अभी लीक और रिपोर्ट के तौर पर ही देखना चाहिए।
Samsung ने Privacy Display फीचर को इस साल Galaxy S26 Ultra के साथ पेश किया था। इसकी खासियत यह है कि यह फोन की स्क्रीन को हार्डवेयर लेवल पर नियंत्रित करता है और देख ने का एंगल सीमित कर देता है। इसको आम भाषा में समझें तो फोन को सामने से देखने वाले यूजर को स्क्रीन सामान्य दिखाई देती है लेकिन बगल में बैठे व्यक्ति के लिए डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट देखना मुश्किल हो जाता है।
वहीं यह फीचर खासतौर पर मेट्रो, बस, कैफे या सार्वजनिक जगहों पर काम आ सकता है जहां आसपास मौजूद लोग आसानी से आपके फोन की स्क्रीन देख सकते हैं। इससे मैसेज, नोटिफिकेशन और दूसरी निजी जानकारी को दूसरों की नजरों से बचाने में मदद मिलती है।
SamMobile की रिपोर्ट में बाया गया है कि Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में Privacy Display का अपग्रेडेड वर्जन दिया जा सकता है। इसमें फीचर चालू रहने के दौरान भी स्क्रीन की ब्राइटनेस पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। इससे तेज रोशनी या बाहर धूप में फोन इस्तेमाल करते समय स्क्रीन देखने में आसानी हो सकती है।
लेकिन रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि नई स्क्रीन की ब्राइटनेस कितनी होगी या Privacy Display में इसके अलावा क्या बदलाव किए जाएंगे। साथ ही पहले सितंबर में ETNews ने भी दोनों प्रीमियम मॉडल में इस फीचर के मिलने की जानकारी दी थी। ऐसे में अब सामने आई रिपोर्ट में बेहतर ब्राइटनेस को नया अपडेट बताया गया है।
रिपोर्ट का सबसे अहम पहलू यह है कि Samsung कथित तौर पर Privacy Display को सिर्फ अपने महंगे मॉडल तक सीमित रख सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि Galaxy S27 Pro और S27 Ultra में यह सुविधा मिलेगी जबकि Galaxy S27 और S27+ इससे वंचित रह सकते हैं।
इससे कंपनी के प्रीमियम और स्टैंडर्ड मॉडल के बीच एक बड़ा अंतर बन सकता है। जिसके पहले लीक में Galaxy S27 Pro की संभावित कीमत 1,299 डॉलर बताई गई थी लेकिन इस कीमत की भी Samsung ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन अभी के लिए Galaxy S27 सीरीज के ये सभी फीचर्स और कीमतें रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। पर कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।