भारत में Apple ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, iPhone के साथ Mac और Services की भी बढ़ी डिमांड

Apple India Revenue: सितंबर 2026 में खत्म हुई तिमाही में भारतीय बाजार से अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज करने वाली कंपनी में Apple ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। जिसमें फोन के साथ कई चीजें शामिल है।
Apple sets a new revenue record in India Macs and Services grows
Apple ने ब्रिकीं में अच्छा किया है।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Apple ने सितंबर 2026 में साल का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया है।

  • इसमें iPhone के साथ Mac कंप्यूटर और Services की मांग भी बढ़ी है।

  • 2026 की दुनियाभर से 114.5 अरब डॉलर का रेवेन्यू Apple ने दर्ज किया है।

Apple India Record Revenue 2026: भारत में Apple का कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है। जिसमें कंपनी ने सितंबर 2026 में खत्म हुई तिमाही में भारतीय बाजार से अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज कर लिया है। बता दें कि Apple के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी की अर्निंग्स कॉल के दौरान इसकी पुष्टि की है। जिसकी खास बात यह है कि भारत में सिर्फ iPhone ही नहीं बल्कि Mac कंप्यूटर और Services की मांग में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली रही है।

यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है जब कंपनी ने दुनियाभर में भी सितंबर तिमाही के दौरान कमाई का नया रिकॉर्ड बना लिया है। Apple का कहना है कि नए iPhone खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है। जिससे पता चलता है कि भारतीय बाजार में कंपनी की पकड़ अब सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रह गई है।

Apple की ग्लोबल कमाई में 12% की बढ़ोतरी

Apple ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में दुनियाभर से 114.5 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया है। जिसको पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल कमाई 479 अरब डॉलर रही है।

कंपनी की ग्लोबल कमाई में iPhone की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही। जिसमें सितंबर तिमाही में iPhone से 57.6 अरब डॉलर का रेवेन्यू आयाजो सालाना आधार पर 17 फीसदी ज्यादा है। वहीं Services बिजनेस ने भी अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है।

भारत में iPhone अपग्रेड करने वालों की संख्या बढ़ी

इसको लेकर CEO जॉन टर्नस ने बताया है कि सितंबर तिमाही में भारत में Apple ने अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया है। जिसमें कंपनी के लिए यह सिर्फ नए ग्राहकों की बढ़ती संख्या का संकेत नहीं है बल्कि पुराने iPhone यूजर्स भी अब नए मॉडल की तरफ बढ़ रहे हैं।

वहीं टर्नस ने बताया कि दुनियाभर के साथ अमेरिका, चीन और भारत में भी iPhone अपग्रेड करने वाले ग्राहकों की संख्या ने सितंबर तिमाही का रिकॉर्ड बनाया है। जिसका सीधा मतलब है कि पुराने iPhone को छोड़कर नए मॉडल खरीदने वाले यूजर्स की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज कि गई है। लेकिन Apple ने भारत से हुई कुल कमाई का सटीक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया है। इसलिए ग्लोबल रेवेन्यू को भारतीय बाजार की कमाई समझना सही नहीं माना जा सकता।

Apple sets a new revenue record in India Macs and Services grows
Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro की बैटरी से लेकर कैमरे तक की डिटेल लीक, मिलेंगे 8,000mAh तक के बैटरी ऑप्शन

Mac और Services बिजनेस ने भी दिखाई मजबूती

Apple की ग्रोथ में अब Mac कंप्यूटर और Services बिजनेस का योगदान भी बढ़ रहा है। जिसमें कंपनी ने भारत में Mac के लिए सितंबर तिमाही का रेवेन्यू रिकॉर्ड दर्ज किया है। इसके अलावा Services बिजनेस ने भी भारत और दूसरे उभरते बाजारों में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही कमाई की है। साथ ही Services में सब्सक्रिप्शन और ऐप से जुड़ी सेवाएं शामिल होती हैं। इससे साफ है कि कंपनी का कारोबार अब केवल iPhone की बिक्री पर निर्भर नहीं है।

आज के समय में भारत में iPhone अपग्रेड करने वालों की बढ़ती संख्या और Mac व Services की मजबूत मांग Apple के लिए अहम साबित हो रही है। ऐसे में आने वाले समय में कंपनी इस बाजार में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की कोशिश कर सकती है।