Samsung Galaxy S27 Pro और Ultra में बदलेगा कैमरा डिजाइन, 5,700mAh बैटरी समेत कई अपग्रेड की चर्चा

Galaxy S27 Ultra Features: Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लीक जानकारी सामने आई है।जिसमें कंपनी अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले और बैटरी तक कई बदलाव कर सकती है।
Samsung Galaxy S27 Pro and Ultra to feature a new camera design 5,700mAh battery
Samsung के नए फोन की जानकारी लीक।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Samsung Galaxy S27 सीरीज की लीक जानकारी सामने आई है।

  • इस नए फोन में बिल्ट-इन Qi2 मैग्नेट के लिए जगह बनाना हो सकती है।

  • नया फोन जनवरी से फरवरी 2027 तक लॉन्च होने की संभावना है।

Samsung S27 Launch Date: Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिसमें रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कंपनी अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले और बैटरी तक कई बदलाव कर सकती है। सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के कैमरा डिजाइन को लेकर हो रही है। जिसमें सामने आए लीक केस इमेज से संकेत मिलता है कि इन दोनों स्मार्टफोन में पीछे की तरफ चौड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया जा सकता है।

लेकिन Samsung ने अभी Galaxy S27 सीरीज के डिजाइन, फीचर्स या लॉन्च की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सामने आई जानकारियों को फिलहाल लीक और संभावित बदलावों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Galaxy S27 Pro और Ultra में दिखेगा नया कैमरा डिजाइन?

लीक हुई केस इमेज में देखा जा रहा है कि Galaxy S27 और Galaxy S27+ में मौजूदा मॉडल्स जैसा वर्टिकल कैमरा लेआउट बरकरार रह सकता है। इसके उलटा Galaxy S27 Pro और Ultra में कैमरों के लिए फोन के पिछले हिस्से पर ज्यादा चौड़ा हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल मिल सकता है।

वहीं यह बदलाव फोन को नया लुक देने के साथ अंदरूनी हार्डवेयर की जगह को व्यवस्थित करने में भी मदद कर सकता है। लेकिन असली डिजाइन कैसा होगा इसकी पुष्टि आधिकारिक तस्वीरें सामने आने के बाद ही हो पाएगी।

Qi2 मैग्नेट, नई OLED स्क्रीन और बड़ी बैटरी की उम्मीद

लीक यह भी बताते है कि नए कैमरा बार की एक वजह फोन में बिल्ट-इन Qi2 मैग्नेट के लिए जगह बनाना हो सकती है। इससे मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर और दूसरी एक्सेसरीज सीधे फोन से जुड़ सकती है। लेकिन अभी के लिए यह जानकारी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं है।

वहीं रिपोर्ट्स में Galaxy S27 Pro और Ultra के लिए M16 OLED डिस्प्ले और सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का भी जिक्र है। बैटरी क्षमता क्रमशः 5,200mAh और 5,700mAh बताई जा रही है। लेकिन इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। UFS 5.0 स्टोरेज और LPDDR6 RAM पर भी विचार किए जाने की खबर है लेकिन बढ़ती कंपोनेंट लागत के कारण इन अपग्रेड को लेकर अंतिम फैसला बाकी बताया जा रहा है।

Samsung Galaxy S27 Pro and Ultra to feature a new camera design 5,700mAh battery
दिनभर मोबाइल और स्क्रीन पर बिताते हैं समय? आपकी मेंटल हेल्थ और असली जिंदगी पर पड़ सकता है असर

जनवरी या फरवरी 2027 में हो सकता है लॉन्च

जानकारी में सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज को जनवरी 2027 में पेश करने की संभावना जताई गई है जबकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च फरवरी तक टल सकता है। खास तौर पर Pro और Ultra मॉडल के मेमोरी और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को लेकर फैसले लॉन्च टाइमलाइन को प्रभावित कर सकते हैं।

वहीं अभी के लिए Samsung ने न तो लॉन्च की तारीख घोषित की है और न ही इन फीचर्स की पुष्टि की है। इसलिए बड़ी बैटरी, नए कैमरा डिजाइन और अगली पीढ़ी की मेमोरी को अभी संभावित अपग्रेड के तौर पर ही देखना सही होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com