Samsung Galaxy S26 (Source. X) 
टेक्नॉलजी

अब ठगों की कॉल से मिलेगी राहत, Samsung Galaxy S26 में आ रहा है पैसे बचाने वाला फीचर

Scam Call Detection: स्कैम कॉल्स ने आम मोबाइल यूजर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कभी बैंक के नाम पर तो कभी केवाईसी अपडेट के बहाने लोगों को ठगा जा रहा है। खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों के लिए परेशानी है।

सिमरन सिंह

Samsung Galaxy S26 Features: आज के दौर में स्कैम कॉल्स ने आम मोबाइल यूजर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कभी बैंक के नाम पर तो कभी केवाईसी अपडेट के बहाने लोगों को ठगा जा रहा है। खासतौर पर लोअर मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह एक बड़ी चिंता बन चुकी है, जहां थोड़ी सी गलती बड़ा आर्थिक नुकसान कर सकती है। इसी समस्या को देखते हुए सैमसंग अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज में एक खास फीचर लाने की तैयारी कर रही है, जो स्कैम कॉल्स से बचाव में मदद कर सकता है।

पहली बार सैमसंग यूजर्स को मिलेगा यह खास फीचर

अब तक यह स्कैम कॉल डिटेक्शन फीचर केवल गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स तक ही सीमित था। पिक्सल यूजर्स को इसका फायदा काफी समय से मिल रहा है, लेकिन अब खबर है कि सैमसंग यूजर्स भी जल्द इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पाएंगे। Galaxy S26 सीरीज के साथ सैमसंग इस फीचर को अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकती है।

कैसे काम करता है स्कैम कॉल डिटेक्शन फीचर?

यह फीचर कॉल के दौरान बैकग्राउंड में एक्टिव रहता है। जैसे ही सिस्टम को लगता है कि कॉल स्कैम हो सकती है, यह तुरंत यूजर को रियल-टाइम अलर्ट भेज देता है। यह अलर्ट नोटिफिकेशन, साउंड और वाइब्रेशन के जरिए मिलता है, जिससे यूजर समय रहते सतर्क हो सकता है और कॉल को काट सकता है। इस तरह किसी भी बड़े फ्रॉड से पहले ही बचाव संभव हो पाता है।

गूगल पिक्सल से शुरू हुआ सफर

सबसे पहले यह फीचर गूगल पिक्सल 9 सीरीज के साथ पेश किया गया था। फिलहाल यह पिक्सल 6 सीरीज और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल्स में उपलब्ध है। अब गूगल इसे दूसरे ब्रांड्स तक भी पहुंचाने की तैयारी में है, जिसकी शुरुआत सैमसंग से हो सकती है।

सैमसंग Galaxy S26 Ultra में मिलने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल इस फीचर को Android CallCore नाम की एक अलग ऐप के जरिए दूसरे स्मार्टफोन्स तक पहुंचा सकती है। यह ऐप कॉलिंग बेस्ड फीचर्स के इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करती है। लेटेस्ट अपडेट के बाद इसमें स्कैम कॉल डिटेक्शन की क्षमता भी जुड़ गई है। बताया जा रहा है कि यह ऐप केवल उन्हीं डिवाइसेज पर इंस्टॉल होगी, जिनमें स्पेसिफिक फीचर फ्लैग मौजूद होगा, और Galaxy S26 Ultra में यह फ्लैग मिलने की पूरी संभावना है।

अगर यह रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो सैमसंग का नया फ्लैगशिप फोन स्कैम डिटेक्शन के लिए पूरी तरह गूगल की फोन ऐप पर निर्भर नहीं रहेगा, जो यूजर्स के लिए एक बड़ा और सुरक्षित बदलाव होगा।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब