Samsung Certified Re-Newed Smartphone: आप भी Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते है लेकिन उसकी ज्यादा कीमत आपको हमेशा रोक दे रही थी। तो अब आपके पास मौका है क्योंकि कंपनी ने भारत में अपना Certified Renew Program शुरू कर दिया है, जिसके अदंर पुराने Galaxy स्मार्टफोन्स को रीफर्बिश करके कम कीमत में बेचा जा रहा है। जिसका सीधा मतलब है कि फोन भले ही पुराना है लेकिन उसकी जांच खुद कंपनी ने की है जिसमें टेस्ट, रिपेयर और क्लीन करके उसको एकदम नया जैसा बना दिया गया है। यूजर्स के लिए जानने वाली बात यह है कि इस तरह के फोन को लेने पर इसपर 1 साल की वारंटी भी मिलेगी जो आमतौर पर नए स्मार्टफोन में ही दी जाती है।
अभी तक के समय में यह देखा जा रहा है कि भारत में रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। पहले लोग इस तरह के फोन को लोकल दुकानों या ऑनलाइन रीसेल प्लेटफॉर्म से लिया करते थे लेकिन उसमें असली पार्ट्स, बैटरी और वारंटी को लेकर लोगों के मन में डर बना रहता था। वहीं अब Samsung की पहल इस भरोसे की कमी को खत्म कर रहा है। कंपनी ने यह साफ किया है कि फोन को दोबारा बेचने से पहले उसकी कई स्तरों पर टेस्टिंग की जाती है ताकि यूजर्स को एक नए फोन जैसा अनुभव मिल सके।
Samsung ने अभी इस प्रोग्राम में अपने कुछ प्रीमियम और मिड-रेंज मॉडल्स को शामिल किया है। जिसमें Samsung Galaxy S25 Ultra, Samsung Galaxy S25, Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G जैसे मॉडल हैं। वहीं इस लिस्ट में से सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy S25 Ultra की हो रही है। बता दें कि नया मॉडल जहां करीब 1.2 लाख रुपये का आता है वहीं Certified Refurbished वर्जन में यह लगभग 97,499 रुपये में यूजर्स को मिल जाएगा।
इसके साथ ही Galaxy S25 का रिफर्बिश्ड मॉडल 58,749 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को भी कम कीमत में रखा गया है। जिसमें प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले है।
ये भी पढ़े: Jio यूजर्स की सालभर की टेंशन खत्म, Annual Plan करा देगा पूरे साल फ्री, रोज मिलेगा 2.5GB Data और OTT का मजा
कंपनी ने अपने नए प्लान में बताया है कि हर Certified Refurbished फोन को 147 पॉइंट क्वालिटी टेस्ट से गुजरना होगा। अगर किसी पार्ट में दिक्कत मिलती है तो उसे Samsung के ओरिजिनल पार्ट्स से बदला जाएगा। वहीं Samsung ने यह भी दावा किया है कि इन डिवाइसेज में नई बैटरी, नया IMEI नंबर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भी डाला जा रहा है। वहीं इसे खरीदने पर बॉक्स में चार्जिंग केबल, सिम इजेक्टर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी दिए जाएगे।
इस प्रोग्राम को लाने में Samsung का यही मकसद है कि सभी को कम कीमत में फोन मिले। वहीं इस बार कंपनी कम कीमत में फोन बेचने की कोशिश नहीं कर रही बल्कि कंपनी का फोकस AI फीचर्स, शानदार कैमरा और Galaxy AI जैसी टेक्नोलॉजी को ज्यादा लोगों के पास ले जाना है। वहीं कंपनी का यह भी मानना है कि इससे E-Waste कम होगा। लेकिन इस प्रोग्राम को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि नए और रिफर्बिश्ड फोन की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है।