Samsung के फोन कि कीमत बढ़ी। Source. Samsung
टेक्नॉलजी

Samsung के इन 5G फोन की कीमत बढ़ी, ₹3,000 तक महंगे हुए यह फोन, जानें नई कीमत

Samsung 5G Phone: Samsung ने भारत में Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसकी नई कीमतें 24 सितंबर से लागू हैं और Samsung India के साथ Amazon पर दिखेगी।

सिमरन सिंह

Samsung Galaxy A36 5G Price: आप Samsung का नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसे देने पड़ सकते है। बता दें कि कंपनी ने भारत में Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इन दोनों फोन के अलग-अलग वेरिएंट अब महंगे हो गए हैं। वहीं नई कीमतें 24 सितंबर से लागू हैं और Samsung India के साथ Amazon पर भी अपडेटेड प्राइस दिखाई देने लगेंगे।

Galaxy A36 5G पर ₹3,000 तक बढ़ी कीमत

Galaxy A36 5G को लेकर बताए तो इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत में ₹3,000 तक बढ़ चुकी है। जिसमें 8GB+128GB मॉडल अब ₹36,999 में मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत ₹33,999 थी। वहीं 8GB+256GB मॉडल ₹40,999 और 12GB+256GB वेरिएंट ₹46,499 का हो गया है।

वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमत
A36 5G 8GB+128GB₹33,999₹36,999
A36 5G 8GB+256GB₹37,999₹40,999
A36 5G 12GB+256GB₹43,499₹46,499
A56 5G 8GB+128GB₹42,999₹44,999
A56 5G 8GB+256GB₹46,999₹48,999
A56 5G 12GB+256GB₹52,999₹54,499

Galaxy A56 5G भी हुआ महंगा

Galaxy A56 5G के साथ भी यही हुआ है इसके 8GB+128GB मॉडल की नई कीमत ₹44,999 है जो पहले ₹42,999 थी। वहीं 8GB+256GB मॉडल अब ₹48,999 में मिलेगा। साथ ही 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹52,999 से बढ़कर ₹54,499 हो गई है।

दोनों फोन में मिलते हैं AI फीचर्स

Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G के बारे में बताए तो दोनों में 6.7 इंच Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। साथ ही दोनों फोन में Auto Trim, Best Face, AI Select और Read Aloud जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं परफॉर्मेंस के लिए A56 5G में Exynos 1580 जबकि A36 5G में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। दोनों में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

खास फीचर्स के रूप में A56 5G में 50MP OIS मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो सेंसर है। A36 5G में 50MP OIS प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है। दोनों फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों मॉडल में 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। IP67 रेटिंग, 5G, NFC, Bluetooth 5.3, USB Type-C और स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग