बच्चों को Smartphone देने की टेंशन खत्म, AI Smartwatch में पढ़ाई से लेकर GPS तक सब, जानें खूबियां

Sekyo Neo Fit Smartwatch: स्मार्ट लाइफस्टाइल ब्रांड Sekyo ने Neo Fit Kids Smartwatch लॉन्च की है। जो भारत की पहली AI-पावर्ड किड्स स्मार्टवॉच के रूप में लाया गया है।
Sekyo Neo Fit Smartwatch kids AI smartwatches offer everything from study aids to GPS
Sekyo Neo Fit Smartwatch को किया लॉन्च।Source. Sekyo Neo
Published on: 
Updated on: 

Kids Smartwatch India: आज के समय में बच्चों को स्मार्टफोन देना पेरेंट्स के लिए किसी दुविधा से कम नहीं है। फोन न दें तो बच्चे से लगातार कनेक्ट रहना मुश्किल होता है वहीं स्मार्टफोन देने पर सोशल मीडिया, गेमिंग और ज्यादा स्क्रीन टाइम की चिंता बनी रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट लाइफस्टाइल ब्रांड Sekyo ने Neo Fit Kids Smartwatch लॉन्च की है। इसको लेकर कंपनी ने बताया है कि इसे भारत की पहली AI-पावर्ड किड्स स्मार्टवॉच के रूप में लाया गया है। इसमें पढ़ाई, हेल्थ मॉनिटरिंग और सेफ्टी से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं।

₹9,990 में लॉन्च हुई Neo Fit

Sekyo Neo Fit के बारे में बताए तो इसकी कीमत ₹9,990 रखी गई है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। कंपनी फ्री शिपिंग और एक साल की वारंटी भी दे रही है। साथ ही बच्चों के लिए यह वॉच Blue, Grey और Pink कलर में उपलब्ध कि गई है।

AI बनेगा बच्चे का पर्सनल टीचर

Neo Fit की खासियत यह है कि इसका AI Learning Coach काफी स्मार्ट है। जिसमें बच्चे बोलकर या फोटो क्लिक करके अपने सवाल AI से पूछ सकते हैं और जवाब हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा वॉच में 7 एजुकेशनल और मैथ्स गेम्स दिए गए हैं जिससे पढ़ाई को गेमिंग के साथ जोड़ने की कोशिश की गई है। वहीं कंपनी का इसको लेकर कहना है कि वॉच में स्मार्ट रिमाइंडर्स भी हैं जो बच्चों को होमवर्क, किताब पढ़ने और पानी पीने जैसी चीजों की याद दिला सकते हैं।

Sekyo Neo Fit Smartwatch kids AI smartwatches offer everything from study aids to GPS
98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स पर Airtel का वार, AI ने 1.62 मिलियन से ज्यादा खतरनाक लिंक भी किए ब्लॉक

Heart Rate से Sleep तक, हेल्थ पर नजर

Neo Fit में कई शानदार फीचर्स शामिल किए गए है जिसमें हेल्थ और एक्टिविटी सेंसर दिए गए हैं। यह Heart Rate, SpO2, Sleep Quality, Steps और Daily Activities को ट्रैक कर सकती है। इससे पेरेंट्स को बच्चे की रोजाना एक्टिविटी पर नजर रखने में मदद मिल सकती है। वहीं कम्युनिकेशन के लिए इसमें SIM सपोर्ट के साथ 4G वीडियो कॉलिंग दी गई है। कंपनी ने बताया है कि वॉच में WhatsApp कॉलिंग और चैट का सपोर्ट भी मिलता है।

GPS और SOS से बच्चों की सेफ्टी

बच्चों की सुरक्षा के लिए वॉच में रियल-टाइम GPS ट्रैकिंग और Geo-fencing फीचर दिया गया है। पेरेंट्स सुरक्षित एरिया तय कर सकते हैं और बच्चा उस क्षेत्र से बाहर जाने पर अलर्ट पा सकते हैं। इमरजेंसी स्थिति में SOS बटन दबाने पर पेरेंट्स को लाइव लोकेशन के साथ इमरजेंसी कॉल मिल सकती है। वहीं हार्डवेयर की बात करें तो इसमें 2GB RAM, 32GB स्टोरेज और 2 इंच HD डिस्प्ले है। वॉच IP67 वॉटर-रेसिस्टेंट भी है। पेरेंट्स Sekyo Parental-Control App के जरिए फीचर्स मैनेज कर सकते हैं और Find My Watch से डिवाइस खोज सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com