Samsung Galaxy S24 Ultra में क्या है खास। (सौ. Samsung) 
टेक्नॉलजी

Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए ऑफर्स और फीचर्स

Amazon की Prime Day सेल का सबसे बड़ा आकर्षण बन चुका है। Samsung का पॉपुलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra शानदार कीमत पर मिलने वाला है। जो यूजर्स के लिए सही रहेगा।

सिमरन सिंह

Amazon की Prime Day सेल ने टेक लवर्स के लिए जबरदस्त सौगात लेकर आई है। इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण बन चुका है Samsung का पॉपुलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra। जो फोन कभी ₹1,29,999 में लॉन्च हुआ था, वह अब लगभग ₹55,000 की छूट के साथ सिर्फ ₹74,999 में उपलब्ध है।

Galaxy S24 Ultra: फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब लगभग आधी कीमत में

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy S24 Ultra एक बेहतरीन अपग्रेड साबित हो सकता है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट, अब अपने लॉन्च प्राइस से लगभग आधे में मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर Prime मेंबर्स को 5% तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। ध्यान दें: यह डील Prime Day सेल (14 जुलाई तक) के लिए है, लेकिन Galaxy S24 Ultra पर छूट सीमित समय के लिए हो सकती है।

S24 Ultra को क्यों खरीदें?

Samsung Galaxy S24 Ultra की लॉन्चिंग जनवरी 2024 में हुई थी। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए है जो लॉन्ग टर्म के लिए एक पावरफुल, प्रीमियम और फीचर-पैक डिवाइस चाहते हैं।

मुख्य फीचर्स में शामिल हैं:

  • 6.8 इंच की Dynamic AMOLED 2K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
  • Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 12GB RAM, जो देता है अल्ट्रा स्मूद परफॉर्मेंस
  • Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर, जो सेक्योरिटी में बेजोड़ है
  • Galaxy AI से लैस – सर्कल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेशन और एडवांस इमेज एडिटिंग जैसे फीचर्स
  • Bluetooth-सपोर्टेड S Pen, जो इस डिवाइस को बनाता है क्रिएटिव टूल

कैमरा क्वालिटी में अल्टीमेट

Galaxy S24 Ultra फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें दिया गया है:

  • 200MP का प्राइमरी कैमरा
  • 50MP का 5x पेरिस्कोप लेंस
  • 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर
  • 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस

यह सभी कैमरा फीचर्स एकसाथ मिलकर प्रो-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव देते हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस

फोन में है 5000mAh की दमदार बैटरी, जो लंबे समय तक चलती है। हाई परफॉर्मेंस, AI इंटीग्रेशन और बेहतर बैटरी बैकअप इसे बनाते हैं 2025 का परफेक्ट फ्लैगशिप।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट