Laptop को ज्यादा चर्ज करना सही नहीं। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

क्या Laptop को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखना सही है? जानें स्टडी और एक्सपर्ट्स की राय

Laptop Battery Tips: Laptop हर घर और ऑफिस का जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन Laptop को लगातार चार्जिंग पर लगाए रखना, कई तरह से इसको नुकसान पहुचा सकता है।

सिमरन सिंह

Laptop Overheating: आज के समय में Laptop हर घर और ऑफिस का जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर एक आदत तेजी से बढ़ रही है Laptop को लगातार चार्जिंग पर लगाए रखना। कई लोग तो इसे इस्तेमाल न करते हुए भी पावर से कनेक्टेड छोड़ देते हैं। चाहे वर्क फ्रॉम होम हो, ऑनलाइन क्लास या लंबा ऑफिस सेशन, अधिकतर यूजर्स Laptop को हर समय प्लग-इन रखते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है क्या यह आदत सुरक्षित है या फिर धीरे-धीरे बैटरी की लाइफ को नुकसान पहुंचा रही है?

नई स्टडी ने जताई चिंता: बैटरी लाइफ हो सकती है कम

हाल ही में Physical Chemistry Chemical Physics जर्नल में पब्लिश एक पीयर-रिव्यूड स्टडी में बताया गया है कि लिथियम-आयन बैटरियां अगर लंबे समय तक हाई चार्ज लेवल पर और हीट के कॉन्टैक्ट में रहती हैं, तो उनकी लाइफ तेजी से घट सकती है। यानि अगर आपका Laptop लगातार 100% चार्ज पर लगा रहता है और अधिक गर्म होता है, तो यह बैटरी की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। सीधे शब्दों में आपकी चार्जिंग आदतें ही बैटरी की असली दुश्मन बन सकती हैं।

क्या Laptop को लगातार प्लग-इन रखना सुरक्षित है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आजकल के मॉडर्न Laptop में स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम दिया जाता है। यह सिस्टम बैटरी 100% होने के बाद ऑटोमैटिक चार्ज लेना बंद कर देता है, जिससे ओवरचार्जिंग का खतरा नहीं रहता। इसलिए Laptop को लंबे समय तक प्लग-इन रखना तुरंत नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन विशेषज्ञ इसका एक दूसरा पहलू भी बताते हैं, "बैटरी को लंबे समय तक 100% चार्ज पर रखना उसकी लाइफ को धीरे-धीरे कम कर सकता है।" शुरुआत में यह नुकसान दिखाई नहीं देता, लेकिन कुछ महीनों बाद बैटरी हेल्थ ड्रॉप होना शुरू हो जाता है।

कब सेफ है Laptop को लगातार चार्ज पर रखना?

अगर आप डेस्क पर लंबा समय काम करते हैं भारी सॉफ्टवेयर यूज करते हैं लंबी वीडियो मीटिंग्स या एडिटिंग पर रहते हैं तो Laptop को प्लग-इन रखना बिल्कुल ठीक है। बस ध्यान रखें Laptop ठंडा रहे और एयर वेंटिलेशन अच्छा हो।

बैटरी लाइफ बढ़ाने के आसान टिप्स

  • Laptop हमेशा फ्लैट और हार्ड सरफेस पर रखें।
  • बैटरी कंजर्वेशन या बैटरी हेल्थ मोड को ऑन करें।
  • हर कुछ दिनों में बैटरी को 20–30% तक डिस्चार्ज होने दें।
  • Laptop को बेवजह गर्म न होने दें और वेंट को ब्लॉक न करें।

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...